चाईबासा में दिल दहलाने वाली घटना, खेलने के दौरान चार बच्चे जिंदा जले, मचा कोहराम

चाईबासाः पश्चिमी सिंहभूम के गीतिलिपी गांव में दिल दहनाने वाली घटना सामने आई है। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित गीतिलिपी गांव के एक घर में आग लगने से चार बच्चे जिंदा जल गये।

होली की पार्टी में आर्केस्ट्रा को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद, घर में घुसकर मारी गोली, JMM प्रखंड अध्यक्ष समेत दो गिरफ्तार
सोमवार की सुबह चार बच्चे घर के अंदर पुआल में खेल रहे थे। इसी दौरान पुआल में आग लग गई और बच्चे जिंदा जल गये। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आ पाई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और बच्चों के शव को घर के अंदर से निकाल लिया और आग पर काबू पर लिया है।

See also  रांची के एकलव्य हॉकी सेंटर में खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार, शिकायत के बाद कोच सुधीर गोला हटाए गए

17 03 2025 jharkhand fire 1 23901079 131347980

NTPC के अधिगृहित जमीन पर बन रहा है पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का घर, ED की जांच में हुआ खुलासा

गांव की एक महिला बिरंग गगराई जो पानी लेने आई थी उसने देखा कि पुआल घर में आग लग गई है और बच्चे जल रहे है। उसने बच्चों को निकालने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुई। मृतक बच्चों में अर्जुन चातार का पांच साल का बेटा प्रिंस चातार, चंद्रमोहन सिंकू का पांच साल बेटा साहिल सिंकू, सुखराम सुंडी का दो साल का लड़का रोहित सुंडी और एक पांच साल की लडकी भूमिका सुंडी शामिल हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now