50 पेड़ देकर और मीठी यादें लेकर शिवराज हुए दिल्ली रवाना, कहा अद्भूत हैं झारखंडी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 21, 2024

shvitraj singh chauhan

रांची- केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन मंत्री सहित भाजपा पदाधिकारियों को निवास पर आमंत्रित किया, साथ अनौपचारिक बैठक कर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने सभी पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर खुशी l जाहिर की।

EVM में सत्ता है क़ैद… और इतनी तसल्ली! हेमंत और कल्पना की इस बेफिक्री के क़ायल हो जाएंगे आप

बीजेपी कार्यालय में की कर्मचारियों से मुलाक़ात

शिवराज सिंह चौहान भाजपा कार्यालय पहुंचे और कार्यालय में कार्यरत सफाईकर्मी, लिफ्टमैन, खाना बनाने वाले कार्यकर्ता भाई बहन सहित सभी कर्मचारियों को चुनाव में अथक परिश्रम और सहयोग के लिए धन्यवाद किया । इस दौरान सभी कार्यकर्ता एवं कर्मचारियों ने श्री चौहान से अपने अनुभव साझा किए।

See also  Aman Sahu का हुआ अंतिम संस्कार, पिता ने दी मुखाग्नि, एनकाउंटर के समय पॉकेट में रखा था लाल रुमाल और मोबाइल नंबर

shvitraj singh chauhan

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बीजेपी एक परिवार है

शिवराज सिंह   चौहान ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है, परिवार में कोई मंत्री रहता है, कोई मुख्यमंत्री रहता है, लेकिन सभी कार्यकर्ता एक परिवार है जो एक राष्ट्र पुनरुत्थान के मिशन में लगे हुए है । चुनाव में उन्होंने ने भी दिन और रात मेहनत की है। आज उन सभी से स्नेहिल मुलाकात कर चर्चा की है।

shvitraj singh chauhan

वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि, झारखंड से बड़ी मीठी स्मृतियाँ लेकर जा रहा हूँ। ये बड़ा अद्भुत प्रदेश है, यहां बहुत संभावनाएं है । यहाँ की जनता ने बहुत स्नेह और प्यार दिया है ।

आता रहूंगा झारखंड

कल चुनाव अभियान का अंतिम दिन था, आज यहां से प्रभारी के तौर पर विदा ले रहा हूं लेकिन केंद्रीय मंत्री के तौर पर झारखंड आता रहूंगा और अपने मंत्रालयों के माध्यम से झारखंड के विकास और यहां की जनता के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा ।

See also  झारखंड में दूसरे चरण का प्रचार खत्म, लाइवदैनिक से बोले हेमंत मेहनत करता हूं , 23 को साकारात्मक परिणाम आएगा

shvitraj singh chauhan

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अब तक 4000 हज़ार पौधे लगाए

मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी श्री शिवराज सिंह चौहान विगत 3 वर्ष से अधिक समय से लगातार रोज एक पौधा लगा रहे हैं । वह लोगों के जन्मदिन, पुण्यतिथि स्मृति दिवस, विशेष उपलब्धियां या किसी विशेष प्रयोजन के अवसर पर जनता के साथ पौधा लगाते हैं । उन्होंने अपने इस अभियान के अंतर्गत अब तक 4000 से अधिक पौधे लगाए हैं ।

शिवराज ने लगाए पचास पौधे

झारखंड प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री ने झारखंड के रांची जमशेदपुर नेतरहाट देवघर बोकारो धनबाद सहित विभिन्न शहरों में यहां की जनता के साथ पौधारोपण किया । अनेक ऐसे अवसर भी रहे जब भोपाल या दिल्ली से पौधा लगाकर आने के बाद भी जनता के साथ झारखंड में पौधारोपण किया । श्री चौहान ने झारखंड में विगत तीन माह के प्रवास के दौरान कुल 50 पौधे लगाए । आज झारखंड से जाते समय रांची स्थित निवारणपुर में लोगो के साथ श्री चौहान ने पौधारोपण किया।

See also  Jharkhand Election: BJP के खिलाफ कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग, विज्ञापन को हटाने की मांग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now