पटनाः राजधानी पटना के पारस अस्पताल में घुसकर गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या मामले में बिहार से लेकर बंगाल का जेल कनेक्शन सामने आया है। इस मामले में शुक्रवार को बंगाल के पुरूलिया जेल में बंद कुख्यात शेरू सिंह से भी पूछताछ की गई है।
चंदन मिश्रा मर्डर केस में नया मोड़, सामने आया मोनू सिंह का नाम, तीन से पुलिस ने की पूछताछ
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शेरू ने हत्याकांड की साजिश बिहार की जेल में बंद उसके ही गिरोह के सदस्य के द्वारा रचे जाने की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस उसकी जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। जेल में बंद शेरू के उस शार्गिद से भी पूछताछ की तैयारी की जा रही है।
पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा को गोली मारने के बाद जश्न मनाने पिस्टल लहराते निकले शूटर, तौसीफ बादशाह ने बना था मर्डर का प्लान
इस बीच चंदन की हत्या करने वाले शूटरों की तलाश जारी है। पुलिस की टीम रात भर बिहार और आसपास के राज्यों में छापेमारी कर रही है। एक-दो शूटरों को छोड़कर बाकी की पहचान कर ली गई है।
पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा को गोली मारने के बाद जश्न मनाने पिस्टल लहराते निकले शूटर, तौसीफ बादशाह ने बना था मर्डर का प्लान
शेरू सिंह का वास्तविक नाम ओंकारनाथ सिंह है। वर्ष 2011 में सात से आठ हत्याकांड में चंदन और शेरू का नाम आया था। पिछले दिनों आरा में हुई तनिष्क लूट कांड में भी शेरू का नाम आया था। उसकी गिरफ्तारी नेपाल से हुई थी और फिलहाल वह बंगाल के पुरूलिया जेल में बंद है।
पटना के चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल सभी शूटर्स की हुई पहचान, सबसे आगे दिख रहा था तौसीफ बादशाह,मर्डर के पीछे शेरू गैंग का भी नाम
शूटरों के मददगारों की हुई पहचान, होगी कार्रवाई : ADG
चंदन मिश्रा हत्याकांड की पुलिस मुख्यालय के स्तर से भी लगातार समीक्षा की जा रही है। एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने बताया कि अस्पताल में घुसकर हत्या करने वाले शूटरों के मददगारों की भी पहचान की जा रही है।
नीतीश की पुलिस पर बरसे चिराग पासवान, बोले- थाने में अपराधी पैसा पहुंचा रहे, तभी तो प्रशासन..
शूटरों को पटना में किसने आश्रय दिया, रहने-खाने और भागने के लिए गाड़ी का इंतजाम किसने किया, इन सब लोगों की पहचान की जा रही है। इनपर भी कार्रवाई की जाएगी। शूटर किस रास्ते से आए और भागे, इसका सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया है।
नालंदा में एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती
एडीजी ने बताया कि अब तक की जांच में वर्चस्व की लड़ाई में हत्या की बात समझ में आ रही है। प्राथमिक जांच में चंदन के पुराने सहयोगी और बाद में प्रतिद्वंद्वी बन गए शेरू सिंह के गिरोह का नाम हत्या में आ रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।डीजीपी विनय कुमार ने भी शुक्रवार को चंदन मिश्रा हत्याकांड में अब तक के अनुसंधान की समीक्षा की। डीजीपी ने पटना के आईजी जितेंद्र राणा और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा को तलब कर कार्रवाई का ब्योरा लिया। इस दौरान हत्याकांड की जांच के लिए गठित एसआइटी के वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे।




