डेस्कः रांची प्रेस क्लब का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। देर रात मतगणना के बाद पदाधिकारियों ने परिणाम की घोषणा की। नयी कार्यकारिणी 2025-27 के लिए शंभुनाथ चौधरी ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने संजय रंजन को हराया। शंभुनाथ चौधरी को 244 और संजय रंजन को 141 वोट मिले थे। वहीं सत्य प्रकाश पाठक को 121, शफीक अंसारी को 111, पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को 109 और निर्वतमान अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन को सिर्फ 54 वोट मिले। अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 उम्मीदवार मैदान में थे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया रांची शहर का औचक निरीक्षण, DC और अधिकारियों के साथ बिना प्रोटोकॉल का लिया जायजा
सचिव पद की जिम्मेदारी अभिषेक सिन्हा के हाथों में दी गई है। वहीं बात करें, कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष की तो, कोषाध्यक्ष के लिए कुबेर और उपाध्यक्ष पद के लिए बिपिन को चुना गया है। संयुक्त सचिव पद पर चंदन भट्टाचार्य ने जीत दर्ज की है। इस चुनाव में संयुक्त सचिव पद के लिए चंदन भट्टाचार्य और विजय मिश्रा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। मगर आखरी में परिणाम चंदन भट्टाचार्य के पक्ष में आया।चंदन भट्टाचार्य ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय मिश्रा को 23 वोटों से मात दी है।



