शादी समारोह में नाबालिग बहन के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 30, 2023

सिमडेगा में नाबालिग छात्रा से दो दिनों तक रेप, अश्लील फोटो और वीडियो बनाया, मुख्यमंत्री ने कहा-ऐसी घटना बर्दाश्त के काबिल नहीं

सिमडेगा : जिले के ठेठईटांगर थानाक्षेत्र इलाके में रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। शादी समारोह में गई एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना हुई है, रेप का आरोप पीड़ित लड़की के चचेरे भाई पर लगाया गया है।
पीड़ित लड़की ने बताया कि उसके चचेरे भाई ने उसे पानी पीने के बहाने बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने नाबालिग लड़की को गला दबाकर मारने की भी कोशिश की। घटना के बाद जब पीड़ित लड़की के माता पिता को जानकारी हुई तब वे नेशनल काउंसिल ऑफ विमेंस लीडर की सदस्य अगुस्टीना सोरेंग से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद नेशनल काउंसिल ऑफ विमेंस लीडर के सदस्य की मदद से मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

See also  रांची में प्रेशर हॉर्न और बाइक साइलेंसर पर चला बुलडोजर,700 से ज्यादा किए गए नष्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now