रांची से गायब मां-बेटी बिहार से बरामद, पति के पास आया था फिरौती का कॉल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 31, 2026

रांची से गायब मां-बेटी बिहार से बरामद, पति के पास आया था फिरौती का कॉल

रांचीः धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित पानी टंकी टीओपी-नंबर तीन के पास रहने वाली सुनीता देवी और उनकी 19 साल की बेटी काजल कुमारी शनिवार सुबह पांच बजे से रहस्तय तरीके से गायब हो गए थे। सुनीता देवी के पति सुधीर सिंह ने इसको लेकर धुर्वा थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। सुधीर सिंह ने बताया था कि शनिवार शाम करीब 6.20 बजे उनके मोबाइल पर एक वीडियो कॉल आया, जिसमें फोन करने वाले ने उनकी पत्नी और बेटी के साथ में होने की बात कहते हुए फिरौती मांगी। दोनों को छोड़ने के बदले एक लाख रुपए मांगे। कुछ देर बाद बेटे संगम के फोन पर भी कॉल आया, उससे भी दो लाख रुपए मांगे।
इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और महिला और उसकी बेटी को बिहार के आरा से बरामद कर लिया गया। डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि ये मामला गुमशुदगी या अपहरण कर नहीं, बल्कि आपसी झगड़े का है। महिला का अंतिम लोकेशन पटना में था। पुलिस ने उसे ट्रेस करते हुए महिला और उसकी बेटी को आरा से बरामद किया है। दोनों किस परिस्थिति में बिहार पहुंची पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है।
साइब्रर फ्रॉड में पहले भी फंस चुकी है महिला
पुलिस जांच में यह बात सामने आ चुकी है कि मां और बेटी का अपहरण तो नहीं हुआ। ऐसे में जांच का विषय यह है कि फिर आखिरकार किसके द्वारा फिरौती की रकम मांगी जा रही थी। सुधीर सिंह के अनुसार हाल के दिनों में उनकी पत्नी और बेटी दोनों साइबर अपराधियों का शिकार बनी थी, साइबर अपराधियों ने सुनीता का अश्लील वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल किया था और 80 हजार रुपए ठग लिये थे। पुलिस इस मामले में साइबर अपराधियों का एंगल रखकर भी जांच कर रही है।

See also  हेमंत सोरेन 21 अप्रैल को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, झारखंड को मिलेंगे 64 CDPO
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now