असम से झारखंड लौट रहा पोकलेन ऑपरेटर दो हफ्ते से लापता, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हजारीबाग DC-SP को दिया कार्रवाई का आदेश

असम से झारखंड लौट रहा पोकलेन ऑपरेटर दो हफ्ते से लापता, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हजारीबाग DC-SP को दिया कार्रवाई का आदेश

रांचीः असम से झारखंड अपने घर लौट रहा पोकलेन ऑपरेटर पिछले दो सप्ताह से लापता है। हजारीबाग के रहने वाले 45 वर्षीय सकलदेव यादव बीते 20 मई से रहस्यमत तरीके से गायब है। परिवार के लोगों का पिछले दो सप्ताह से उनसे कोई संकर्प नहीं हो पाया है। अनहोनी की आशंका से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
CM हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हजारीबाग पुलिस और जिला प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। लापता सहदेव यादव मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही प्रखंड अंतर्गत ग्राम कोल्हुआ कला (बाराडीह)के रहने वाले हैं। वे असम में पोकलेन ऑपरेटर के रूप में काम करते थे. 20 मई को वे असम से झारखंड अपने घर के लिए निकले थे। परिजनों के मुताबिक, आखिरी बार उनसे गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के पास फोन पर बात हुई थी।उसके बाद से ही उनका मोबाइल फोन लगातार बंद (स्विच ऑफ) आ रहा है और उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दिए सख्त निर्देश:
सोशल मीडिया और प्रवासी श्रमिक सेल के माध्यम से मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने हजारीबाग पुलिस और हजारीबाग के उपायुक्त को टैग करते हुए मामले की तुरंत जांच करने और की गई कार्रवाई से सूचित करने का आदेश दिया है।

See also  परीक्षा के डर से गायब हो गई बच्ची, ढूंढती रही झारखंड पुलिस, पलंग के नीचे मिली किशोरी

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now