सेक्स रैकेट का खुलासाः बिहार का आफताब हिंदू बनकर लड़कियों को फंसाता था, मास्टरमाइंड रेशमा खान ने 300 से ज्यादा को धंधे में धकेला

सेक्स रैकेट का खुलासाः बिहार का आफताब हिंदू बनकर लड़कियों को फंसाता था, मास्टरमाइंड रेशमा खान ने 300 से ज्यादा को धंधे में धकेला

पटना: बिहार के पूर्णिया और यूपी के गोरखपुर में पिछले दिनों सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ। इस मामले में 22 साल की रेशमा खान और आफताब को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया। इस मामले में पुलिस ने जो खुलासे किये है वो बहुत चौकाने वाले है। रेशमा और आफताब इस सेक्स रैकेट को संचालित करते थे। रेशमा ने अपना जाल आसपास के इलाकों में फैला रखा था और आर्थिक तौर पर कमजोर लड़कियों को वो निशाना बनाकर देह व्यापार के धंधे में धकेलती थी। पुलिस के अनुसार रेशमा खान ने अबतक 300 से ज्यादा लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर देह व्यापार के धंधे में धकेला।

बिहार की दो पत्नियों ने पति का कर लिया बंटवारा, सप्ताह के सात दिनों का ऐसे हुआ फार्मूला तय
रेशमा ने तीन साल पहले जीनस बाटल रेस्टोरेंट के मालिक अनिरूद्ध ओझा के साथ मिलकर इस धंधे में कदम रखा। अनिरूद्ध लड़कियों को झांसे में लेकर लड़कियों का यौन शोषण करता था और फिर उन्हे देह व्यापार के धंधे में धकेल देता था जिसमें रेशमा उसकी मदद करती थी। रेशमा ने बहुत शातिराना अंदाज से अपने इस अवैध धंधे को आगे बढ़ाया। वो हुक्का बार में काम करने वाली लड़कियों को टारगेट करती थी और उन्हे पैसे का लालच देकर इस धंधे में धकेलती थी। अगर कोई विरोध करता था तो ब्लैकमेल करती थी और उसकी आपत्तिजनक तस्वीर परिवार वालों को भेजने की धमकी देती थी। इसके साथ ही वो इंटरव्यू और नौकरी के बहाने लड़कियों को बुलाकर धंधे में धकेलती थी। महज 10वीं पास रेशमा ने इतनी कम उम्र में इतने पैसे कमा लिये कि वो लग्जरी जीवन जीने लगी, महंगी गाड़ियों में चलने लगी। उसने अपने गिरोह में हाई-प्रोफाइल लड़कियों और कॉलेज की लड़कियों को भी शामिल कर लिया था।

झारखंड में भाई करने जा रहा था बहन से शादी, मां ने ले लिया ये फैसला

- Advertisement -
LD-advertisement

गिरोह के सरगना और मास्टरमाइंड पूर्णिया का आफताब खान ने बड़ा नेटवर्क बना रखा था। वह नाम बदलकर लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाता था। लड़कियों के बीच में उसने अपनी पहचान अंकित तिवारी के रूप में बना रखी थी। उसका एक साथी शाकिब भी है जो अपना नाम राजीव शाह बताता था। ये लड़कियों को प्यार का झांसा देकर फंसाते थे और देह व्यापार के धंधे में धकेल देते थे। एक रात की कीमत 10 हजार रुपये तक ली जाती थी, जो लड़कियां विरोध करती थी उन्हे धमकाया जाता था। ये लड़कियों को दूसरे राज्यों में भी बेच देते थे। जब 29 जनवरी को पूर्णिया में सेक्स रैकेट का खुलासा तो पुलिस ने 11 लड़कियों को रेस्क्यू किया और 32 लोगों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी आफताब खान अबतक फरार है। गोरखपुर केस के मुख्य आरोपी रेशमा खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ के बाद बड़े खुलासे हुए है।

- Advertisement -
royal-soler-new
Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now