डेस्कः बिहार के रोहतास जिले में सेक्स रैकेट को लेकर अभियान चलाया गया। शुक्रवार को देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने विश्रामपुर इलाके में छापेमारी की। पुलिस छापेमारी की सूचना से ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने डांस पार्टियों की आड़ में देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया।
पति नपुंसक, ससुर करते हैं पोते के लिए सेक्स की मांग; पूर्व ACP की बहू के आरोप
रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के सख्त निर्देश पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विश्रामपुर टोला गांव में स्थित रेड लाइट एरिया पर एक साथ छह थानों की फोर्स ने छापेमारी की। सासाराम, मुफस्सिल, डेहरी, करवंदिया और अगरेर थानों की टीमों ने सदर एसडीपीओ-2 कुमार वैभव के नेतृत्व में यह अभियान चलाया। जैसे ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा, वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ ग्रामीणों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस की सख्ती से स्थिति नियंत्रित हो गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने नौ नाबालिग लड़कियों को विभिन्न मकानों से मुक्त कराया। इनमें से अधिकांश लड़कियां बिहार के बाहर अन्य राज्यों से लाई गई थीं। इसके अलावा, आठ महिलाओं और चार पुरुषों को गिरफ्तार किया गया, जो इस अवैध धंधे के मुख्य सूत्रधार थे। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिसमें उनके नेटवर्क और अन्य संलिप्त व्यक्तियों का पता लगाया जा रहा है।
गुरुग्राम में कई साल से बेटियों से रेप कर रहा था पिता, जानते हुए भी चुप थी मां; टीचर की वजह से खुला मामला
विश्रामपुर इलाके में सालों से डांस पार्टियां संचालित हो रही थी, जिनके पीछे देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इन पार्टियों के माध्यम से नाबालिग लड़कियों को शोषित किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई, जो इस धंधे की पुष्टि करती है। एसपी रौशन कुमार ने बताया कि यह ‘नया सवेरा’ अभियान का हिस्सा है, जो मानव तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए शुरू किया गया।
विधवा महिला से 4 साल तक बनाए संबंध, प्रेग्नेंट करके किसी और से रचाई शादी; रेप केस में हुई जेल
मुक्त कराई गई नाबालिग लड़कियों को तत्काल बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया गया है। समिति द्वारा इन लड़कियों की काउंसलिंग की जाएगी और उनके परिजनों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा जाएगी। एसडीपीओ कुमार वैभव ने कहा कि लड़कियों से विस्तृत जानकारी एकत्र की जा रही है, जिसमें उनके अपहरण या लाने का तरीका भी शामिल है।
बिहार में 1.90 करोड़ गबन कर भाई-बहन फरार, जीविका दीदियों के साथ बड़ा फर्जीवाड़ा
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार धंधेबाजों का नेटवर्क अन्य राज्यों तक फैला हुआ है। ये लोग नाबालिग लड़कियों को लुभावने वादों के साथ फंसाते थे और विश्रामपुर को अपना हब बना रखा था। पुलिस अब इस अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए विशेष टीम गठित करने पर विचार कर रही है। एसपी ने चेतावनी दी कि ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर BJP ने तय किया ‘फॉर्मूला’, चिराग पासवान की झोली में ज्यादा सीटें
इस कार्रवाई से विश्रामपुर और आसपास के इलाकों में राहत की लहर दौड़ गई है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की तारीफ की और कहा कि यह लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान है। रोहतास एसपी रौशन कुमार ने स्पष्ट किया कि अवैध देह व्यापार और मानव तस्करी के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।उन्होने कहा कि विश्रामपुर स्थित रेड लाइट एरिया में डांस पार्टी को आड़ में देह व्यापार का धंधा कराने की गुप्त सूचना मिलने पर विशेष रणनीति के तहत छापेमारी की गई इस ऑपरेशन में पांच थाने की पुलिस सहित SDPO रैंक के अधिकारियों को लगाया गया था। जिले भर में गुप्त निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि ऐसी घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाया जा सके।




