झारखंड में बदल गया मौसम का मिजाज, गर्जन के साथ होगी बारिश, 15 सितंबर को 9 जिलों में येलो अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 12, 2025

आज से नौ अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम, रांची सहित कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा

रांचीः एक बार फिर बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाबवाला क्षेत्र बना है। इससे कमजोर हुआ मानसून फिर से सामान्य हुआ है। इस कारण राज्य के कई अलग-अलग इलाकों में गुरुवार को बारिश हुई। गुरूवार को गोड्डा में सबसे अधिक 65 मिमी बारिश हुई, वहीं रांची के कई इलाकों में 56.8 मिमी बारिश हुई। रांची में दो दिनों में 112.8 मिमी बारिश हो गयी है। झारखंड में एक बार फिर गुरुवार से मौसम का मिजाज बदल गया है। अब मौसम विभाग ने 15 सितंबर तक झारखंड के अलग-अलग इलाकों में बारिश का अपडेट दिया है।

रांची में अचानक बदला मौसम का मिजाज ,राजधानी समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश,गर्मी से मिली राहत
मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 14 सितंबर को कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं तेज हवाएं भी चल सकती है। वहीं 15 सितंबर को नौ जिलों बोकारो, रामगढ़, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, और साहिबगंज में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। रांची में बादल छाये रहेंगे और बारिश हो सकती है।राज्य मे 15 सितंबर के बाद मौसम में थोड़ा सुधार होगा और बादल छंटेंगे।

See also  छठ के दौरान झारखंड के कई जिलों में होगी बारिश, ठंड को लेकर मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

मंत्री इरफान अंसारी को धमकी देने वाला अरेस्ट, आरोपी डॉक्टर को वाराणसी से पुलिस ने किया गिरफ्तार
हिमालय क्षेत्र में बना ट्रफ झारखंड से गुजर रहा
मौसम विभाग के मुताबिक हिमालय के तराई क्षेत्र में स्थित सिक्किम और पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र से लेकर बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ बना हुआ है। इसके झारखंड से होकर गुजरने के चलते यहां पर भी असर देखने को मिल रहा है। इसी के चलते झारखंड में आसमान से पानी बरस रहा है।

झारखंड ऊर्जा विभाग के खाते से निकाले 100 करोड़, खरीदी ली 5 एकड़ जमीन; अब ATS करेगी जब्ती
विभाग का पूर्वानुमान
रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद बताया कि राज्य में अगले 5 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। राज्य में 15 के बाद बादलों के छंटने की उम्मीद है।बारिश होने से राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रांची का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह पिछले 24 घंटों के मुकाबले एक डिग्री कम है। वहीं, राज्य में एक जून से 11 सिंतबर तक 1061.1 मिमी बारिश हो चुका है। यह सामान्य वर्षापात 890.3 से 52 फीसदी अधिक है। वहीं, रांची में इस सीजन के दौरान 1333.3 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य वर्षापत 890.3 से 52 फीसदी अधिक है।

See also  फेंक न्यूज की फैक्ट्री बनी पाकिस्तान, पटना के समुद्री तट को उड़ाने का कर दिया दावा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now