बिहार में 1.90 करोड़ गबन कर भाई-बहन फरार, जीविका दीदियों के साथ बड़ा फर्जीवाड़ा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 11, 2025

बिहार में 1.90 करोड़ गबन कर भाई-बहन फरार, जीविका दीदियों के साथ बड़ा फर्जीवाड़ा

मुजफ्फरपुरः देश भर में महिलाओं के लिए सरकारें विभिन्‍न कल्‍याणकारी योजनाएं लेकर आती हैं, लेकिन बहुत सी योजनाओं का लाभ महिलाओं तक पहुंच ही नहीं पाता है। हालांकि बिहार का मुजफ्फरपुर इस मामले में एक कदम आगे निकल गया है, जहां पर जीविका दीदियों के नाम पर करोड़ों के फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया है। मशरूम उत्पादन कर लाखों रुपए कमाने का झांसा देकर एक एजेंसी ने मुजफ्फरपुर जिले के दो अलग अलग प्रखंडों की 100 जीविका दीदी के करीब 1.90 करोड़ रुपए का गबन कर लेने का मामला सामने आया है। मुजफ्फरपुर से सामने आए मामले में बैंक द्वारा संबंधित एजेंसी पर दोनों थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

कांग्रेस की चाल से लालू यादव नाराज, हेमंत सोरेन और पशुपति पारस की पार्टी के सीट शेयरिंग को लेकर मामला फंसा
दरअसल, पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा और मुसहरी प्रखंड में स्थित बिहार ग्रामीण बैंक का है, जहां के शाखा प्रबंधक ने बोचहा और मुसहरी थाने को दिए आवेदन में बताया है कि बिहार ग्रामीण बैंक बोचहा की शाखा द्वारा 60 जीविका दीदियों को जबकि मुशहरी शाखा द्वारा 40 जीविका दीदियों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत मशरूम उत्पादन हेतु ऋण स्वीकृत किया गया था, जिसके लिए सामान आपूर्ति के लिए M/S ग्रैविटी एग्रो एंड एनर्जी कंपनी एवं जीविका दीदियों के बीच हुए एकरारनामे के अनुसार M/S ग्रैविटी एग्रो एंड एनर्जी कंपनी ने बैंक को कोटेशन समर्पित किया था।

See also  राबड़ी देवी के जन्मदिन पर बेटे तेजप्रताप ने किया भावुक पोस्ट, लिखा-जब बुरा वक्त था तब भी मेरे साथ खड़ी थी, आप मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा

बिहार के रोहतास में नाबालिग से हॉस्टल में गैंगरेप, रातभर की दरिंगदी सुबह में जमकर पीटा
पैसे मिले लेकिन नहीं की गई सामान की आपूर्ति
ऋण स्वीकृत होने के बाद सभी बोचहा प्रखंड की 60 जीविका दीदियों के नाम पर स्वीकृत ऋण की राशि 1 करोड़, 18 लाख, 58 हजार, 727 रुपए वर्ष 2023 में M/S ग्रैविटी एग्रो एंड एनर्जी कंपनी के खाते में अलग अलग तिथियों को भुगतान कर दिया गया जबकि मुसहरी बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा 40 जीविका दीदियों के नाम पर तकरीबन 72 लाख रुपए की राशि M/S ग्रैविटी एग्रो एंड एनर्जी कंपनी के खाते में अलग अलग तिथियों को भुगतान कर दिया गया।
बैंक द्वारा कुल राशि प्राप्त होने के बावजूद M/S ग्रैविटी एग्रो एंड एनर्जी कंपनी के द्वारा दो वर्ष बीत जाने के बाद भी सामान की आपूर्ति नहीं की गई। इस तरह उनके द्वारा बैंक का तकरीबन 1.90 करोड़ रुपए का धोखाधड़ी कर गबन कर लिया गया, जिस कारण बैंक और जीविका दीदियों को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा है।

See also  SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला , निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के लिए गहन पुुनरीक्षण को बताया जरुरी

कुलमान घीसिंग का नाम नेपाल के अंतरिम प्रधानमंत्री के लिए बढ़ाया गया, सुशीला कार्की के विरोध के बाद लिया गया फैसला, Gen-Z के दो गुट आपस-में भिड़े
वहीं अब पूरे मामले को लेकर बोचहा और मुसहरी के बैंक प्रबंधक द्वारा आवेदन प्राप्त होने के बाद बोचहा थाना और मुसहरी थाने की पुलिस ने M/S ग्रैविटी एग्रो एंड एनर्जी कंपनी के प्रबंधक मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के खरौना डीह निवासी कुमारी शिवांगी और आशुतोष मंगलम पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now