गिरिडीह के होटल डिस्कवरी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 8, 2026

गिरिडीह के होटल डिस्कवरी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक फरार

गिरिडीह: धनवार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डिस्कवरी होटल में चल रहे अवैध गतिविधियों का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने होटल से दो युवक और दो युवतियों को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिया। कार्रवाई के दौरान होटल संचालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर धनवार पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से होटल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान होटल के अलग-अलग कमरों की तलाशी ली गई। जहां से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना लाया गया। प्रारंभिक जांच के बाद प्रशासन ने होटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।
होटल के रजिस्टर समेत सभी चीजों की हो रही जांच
पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों युवकों और दोनों युवतियों से पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि कथित देह व्यापार का संचालन कब से किया जा रहा था। इसमें होटल प्रबंधन की क्या भूमिका थी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता कितनी है। पुलिस होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों की भी जांच कर रही है ताकि पूरे मामले का खुलासा किया जा सके।
अन्य होटल और लॉज की हो सकती है जांच
इधर, होटल संचालक के फरार होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है।अधिकारियों का कहना है कि फरार संचालक की गिरफ्तारी के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं। उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने जिले के अन्य होटल, लॉज, गेस्ट हाउस और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की भी जांच करने का संकेत दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सभी होटल संचालकों को आगंतुकों का पहचान पत्र दर्ज करना, रिकॉर्ड का संधारण करना और निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अवैध गतिविधियों की जानकारी साझा करें आमजन
पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि अगर उनके आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध या अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो बिना किसी हिचकिचाहट के इसकी सूचना स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। पुलिस का कहना है कि नागरिकों के सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई और आगे की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

See also  बोकारो ट्रेजरी घोटाले में CID का बड़ा एक्शन, SIT ने SP ऑफिस में तैनात कर्मचारी को किया गिरफ्तार,खाते से 1.06 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now