रांची में दो युवकों का एक साथ शव मिलने से फैली सनसनी, लाश के पास हथियार मिलने से हत्या या हादसा को लेकर सस्पेंस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 10, 2025

रांचीः गुरूवार को राजधानी रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में एक नाले से दो युवकों का शव बरामद किया गया है। सड़क निर्माण के लिए बनाये गए गड्डे में दोनों युवकों का शव मिला है। मामला हत्या का है या हादसा है इसको लेेकर संशय और सस्पेंस बना हुआ है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा।

चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल पर चढ़ा रील्स बनाने का नशा, राजनीति से दूर बाल कटवाने का भी बनवा रहे है वीडियो
दोनों युवकों का शव जिस नाले में मिला है वहां पुलिस को एक हथियार भी मिला है। मुख्यालय डीएसपी अमर कुमार पांडे ने बताया है कि एक गड्ढ़े में दो युवकों का शव बरामद किया गया है, मौके पर हथियार भी बरामद किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। मृतक में से एक गुमला जिले का रहने वाला है। पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है।

See also  रांची के धुर्वा से लापता करण और शिवा बरामद, दोस्त अर्जुन के साथ पुरी गए थे घूमने

Rose Day Gift Ideas 1 5

स्थानीय लोगों का कहना है कि रांची पुरुलिया रोड के चौड़ीकरण की वजह से आए दिन सड़क दुघर्टनाएं होती रहती है। निर्माण कर रही कंपनी यहां वहां गड्ढे खोदकर छोड़ देती हैं। न तो दुर्घटना संभावित जगहों पर साइन बोर्ड लगाया जाता है और न ही किसी प्रकार का सुरक्षा लगाया जाता है। ऐसे में हादसे की आशंका हमेशा बनी रहती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now