धनबाद में सेवा ज्योति यात्रा के दौरान बड़ा हादसा टला, विधायक शत्रुध्न महतो पर गिरी मशाल की आग, देखे VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 7, 2026

धनबाद में सेवा ज्योति यात्रा के दौरान बड़ा हादसा टला, विधायक शत्रुध्न महतो पर गिरी मशाल की आग

धनबादः सरायढेला के जगजीवन नगर में भाजपा की सेवा संकल्प यात्रा के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मशाल से निकली जलती चिंगारी विधायक शत्रुघ्न महतो की शर्ट पर जा गिरी। देखते ही देखते कपड़े में आग लग गई।हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझा दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर निकाली गई सेवा ज्योति यात्रा के दौरान जलती मशाल की चिंगारी धनबाद के सांसद ढुलू महतो के भाई और बाघमारा के विधायक शत्रुघ्न महतो की शर्ट पर गिर गई, जिससे उनकी शर्ट में आग लग गई। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए आग बुझाई। इस घटना में विधायक बाल-बाल बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यात्रा के दौरान हाथ में मशाल लिए भाजपा नेता और कार्यकर्ता चल रहे थे। इसी दौरान एक मशाल से तेल या जलती हुई चिंगारी छिटककर विधायक शत्रुघ्न महतो की शर्ट पर गिर गई। देखते ही देखते शर्ट में आग पकड़ ली। बगल में ही खड़े धनबाद सांसद ढुल्लू महतो और अन्य नेता भी वहीं मौजूद थे।

See also  Air India के विमान को बम से उड़ाने की धमकी,फुकेट से नई दिल्ली आ रही थी फ्लाइट, थाइलैंड में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

 

अफरा-तफरी के बीच बुझाई गई आग
कपड़े में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ चल रहे लोगों ने तुरंत हाथ से आग को बुझाने का प्रयास किया। कुछ लोगों ने शर्ट को खींचकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग ज्यादा नहीं फैली और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। विधायक को हल्की खरोंच के अलावा ज्यादा चोट नहीं आई है।

मंच पर भी मौजूद थे सांसद और विधायक
बताया जा रहा है कि इस दौरान मंच पर 25 साल सेवा ही राष्ट्रसेवा का बैनर लगा था और पीछे भाजपा का चुनाव चिन्ह भी दिख रहा था। माइक और मीडिया के सामने ही यह घटना हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

सुरक्षा पर उठे सवाल
मशाल जुलूस में इस तरह की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। मशाल में अधिक तेल होने और हवा के कारण आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है।हालांकि भाजपा नेताओं ने इसे छोटी घटना बताते हुए यात्रा जारी रखी। फिलहाल विधायक शत्रुघ्न महतो पूरी तरह सुरक्षित हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now