Lohardaga: लोहरदगा-रांची रेल लाइन पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र के नगजुआ रेलवे स्टेशन के पास मेमू पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र अंतर्गत डूमरटोली गांव निवासी स्वर्गीय लखवा उरांव के 45 वर्षीय पुत्र सन्नी उरांव के रूप में की गई है।
रांची जाने के दौरान हुआ हादसा
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, सन्नी उरांव बुधवार सुबह नगजुआ रेलवे स्टेशन से लोहरदगा-रांची पैसेंजर ट्रेन गाड़ी संख्या आरएल-2) पर सवार होकर रांची जाने की तैयारी में था। इसी दौरान वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जीआरपी मामले की गहराई से जांच कर रही है कि यह हादसा पैर फिसलने की वजह से हुआ या कोई अन्य कारण था।






