पटना के नौबतपुर में शांति गेस्ट हाउस में पुलिस की छापेमारी, 8 लड़कियों समेत 17 हिरासत में, होटल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 7, 2026

पटना के नौबतपुर में शांति गेस्ट हाउस में पुलिस की छापेमारी, 8 लड़कियों समेत 17 हिरासत में, होटल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार

पटनाः बिहटा-सरमेरा पथ स्थित शांति गेस्ट हाउस में मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 8 लड़कियों और 9 लड़कों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लड़कों में गेस्ट हाउस का संचालक और मैनेजर भी शामिल हैं। वहीं, हिरासत में ली गई 8 लड़कियों में तीन किशोरी भी शामिल है।

गेस्ट हाउस में लंबे समय से होटल की आड़ में अनैतिक देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। इसके बाद नौबतपुर थाने की पुलिस ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की।

 

हिरासत में लेकर थाने लाया और पूछताछ शुरू
छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों से युवतियों और पुरुषों को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर थाने लाया और पूछताछ शुरू की।

गेस्ट हाउस के रजिस्टर की भी जांच
छापेमारी के बाद पुलिस ने गेस्ट हाउस के रजिस्टर की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि कमरों में ठहरे लोगों की पूरी जानकारी और पते का सही तरीके से रिकॉर्ड दर्ज नहीं किया गया था। इसी को लेकर गेस्ट हाउस के मैनेजर से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गेस्ट हाउस में ठहरने वाले लोगों की पहचान और पते का सत्यापन किस प्रक्रिया के तहत किया जाता था। इसके अलावा वहां आने-जाने वाले लोगों के रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

9 युवतियों और 6 युवकों से अलग-अलग पूछताछ
मौके पर मौजूद नौबतपुर थाना के एक सब इंस्पेक्टर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फिलहाल 9 युवतियों और 6 युवकों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में ली गई युवतियों की उम्र करीब 22 से 30 वर्ष और युवकों की उम्र 21 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने सभी से अलग-अलग पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि गेस्ट हाउस में उनके ठहरने की वजह और पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिल सके।

 

See also  बिहार-झारखंड में बारिश-ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now