पलामूः जिले के मनातू प्रखंड के रंगिया पंचायत स्थित राजखेता गांव के जंगल से दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव देखे जाने की सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंची।
जमशेदपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग कर अपराधी हुए फरार
राजखेता गांव के जंगल में पुलिस को शव के पास से एक बंदूक का टूटा हुआ बट्ट भी मिला है। आशंका जताई जा रही है कि गोली मारकर और टांगी से काटकर हत्या की गई होगी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है, पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है।



