धनबाद में कोयला कारोबारी के ठिकानों पर दूसरे दिन भी छापेमारी जारी, बुधवार को मिला था तीन करोड़ कैश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 18, 2024

धनबाद : झारखंड में आयकर की टीम की छापेमारी गुरूवार को भी जारी है। धनबाद में कोयला कारोबारी अनिल गोयल एंड ग्रुप और दीपक पोद्दार के ठिकानों पर दूसरे दिन भी छापेमारी चल रही है। बुधवार को इनके ठिकाने से 3 करोड़ रूपये कैश बरामद किये जाने की खबर है। दीपक पोद्दार के होटल वेडहॉक में भारी मात्रा में कैश मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि इस छापेमारी के दौरान कोयला कारोबारियों के ठिकाने से क्या क्या मिला है इस संबंध में आयकर की ओर से कोई बयान नहीं आया है, कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के 56 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को छापेमारी की थी। धनबाद के सबसे ज्यादा 40 ठिकानों पर छापेमारी की गई। कोयला कारोबार से जुड़े हुए लोगों के ठिकानों पर छापेमारी जारी है। आयकर के 300 से ज्यादा अधिकारी कोलकाता के 4, पुरूलिया के 5, रायपुर के 4 और बोकारो-रांची-देवघर के एक एक ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। अनिल गोयल ग्रुप के 38 और दीपक पोद्दार ग्रुप के 18 ठिकानों पर आयकर द्वारा छापेमारी की गई है।
बुधवार (17 जनवरी) की सुबह करीब 8 बजे से धनबाद कोयला कारोबारी अनिल गोयल समेत छह कोयला कारोबारी के ठिकाने पर एक साथ आईटी (आयकर विभाग) ने छापेमारी की है ।आईटी की टीम कोयला कारोबारियों के यहां अहले सुबह 6 बजे पहुंचे थे और छापेमारी सुबह 8 बजे से शुरू की गई थी. बता दें, बड़े कोयला कारोबारी अनिल गोयल, दीपक पोद्दार, रमेश गोयल, राणा रंजित सिंह, सब्बीर आलम, सुरेश चौधरी इसके अलावे कई लोगों के ठिकानों पर एक साथ आईटी की छापेमारी चल रही है. वहीं, बोकारो के वसुधा उद्योग में भी IT की रेड पड़ी।

See also  झारखंड प्रशासनिक सेवा के अफसरों का वेतन बढ़ेगा, वित्त मंत्री की हरी झंडी के बाद अब कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now