- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

अमिताभ बच्चन के घर को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट और मेयर ऑफिस भी निशाने पर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 12, 2026

अमिताभ बच्चन के घर को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट और मेयर ऑफिस भी निशाने पर

डेस्कः मुंबई में एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल आने के बाद हड़कंप मच गया है। इस ईमेल में मुंबई की कई प्रमुख जगहों को उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल में खास तौर पर अमिताभ बच्चन का बंगला, मेयर ऑफिस और एयरपोर्ट का जिक्र है। इस धमकी भरे ईमेल में मेयर ऑफिस का खास तौर पर जिक्र होने के बाद सुरक्षा सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

किन-किन जगहों को उड़ाने की धमकी?
इस धमकी भरे ईमेल में कई प्रमुख जगहों के नाम हैं, जिनमें मेयर ऑफिस, मुंबई का एक बैंक, कोर्ट, अमिताभ बच्चन का बंगला, महालक्ष्मी रेसकोर्स और छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट शामिल हैं। धमकी मिलने के बाद, चूंकि इसमें महानगरपालिका (BMC) का भी जिक्र था, इसलिए नगरपालिका की सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट कर दिया गया है। हालांकि मामले की जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।

See also  धनबाद में कोयला चोरों का दुस्साह, ASI और उनकी पत्नी पर किया हमला

पिछले कुछ समय से आ रहे धमकी भरे ईमेल
फिल्म एक्टर टाइगर श्रॉप पर हुई फायरिंग के बाद मुंबई को लगातार धमकी मिल रही है। इस नई धमकी के बाद शहर में दहशत का माहौल है। पिछले कुछ दिनों से मेयर ऑफिस को भी बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही है।इस तरह की धमकी भरे कुछ ईमेल लगातार भेजे जा रहे हैं।

इससे करीब दो हफ्ते पहले भी ऐसा ही एक ईमेल आया था। उसके बाद आज फिर ऐसा ही धमकी भरा ईमेल आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस ईमेल में एक-दो नहीं बल्कि कुल 5 जगहों को निशाना बनाने की बात कही गई है। इनमें मुंबई मेयर ऑफिस, एक बैंक, एक कोर्ट, अमिताभ बच्चन का बंगला, महालक्ष्मी रेसकोर्स और छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट शामिल हैं।

मुंबई के लिए यह तीसरा धमकी भरा ईमेल
मुंबई में धमकी भरा यह तीसरा ईमेल है। आज तीसरी बार धमकी भरा ईमेल आया है। इसलिए, धमकी के बाद शहर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है और सुरक्षा प्रणालियां भी सतर्क हो गई हैं। यह ईमेल आज सुबह 10:12 बजे मिला। धमकी मिलने के बाद मेयर ऑफिस की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से कड़ी कर दी गई है। बम निरोधक दस्ते द्वारा ऑफिस का तत्काल निरीक्षण किया गया, लेकिन कहीं भी कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। फिलहाल ऑफिस में सामान्य तरीके से कामकाज चल रहा है, लेकिन ईमेल में संदेश लिखा है, “खालिस्तान बोलेगा, मुंबई जिंदाबाद”।

See also  रिम्स में स्वास्थ्य मंत्री का औचक निरीक्षण, फार्मेसी में नहीं मिली दवा तो अधीक्षक को लगाई फटकार

मेल के सोर्स का पता लगाने में जुटी एजेंसी
इसलिए, अब सुरक्षा तंत्र मुंबई नगर निगम ऑफिस की जांच और निरीक्षण के लिए सतर्क है। टीमें इस पर कड़ी नजर रख रही हैं। फिलहाल अभी यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर यह धमकी भरा पत्र कहां से आया है? इसकी जांच करना और आरोपी को पकड़ना मुंबई पुलिस और जांच एजेंसियों के सामने अगली बड़ी चुनौती है।

ईमेल में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की एक ब्रांच और महालक्ष्मी स्टेडियम का भी जिक्र है, जिन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, यह ईमेल सुबह 10:52 बजे reduak079@gmail.com नाम के एक अकाउंट से भेजा गया। यह ईमेल PNB के मुंबई जोनल ऑफिस, कफ परेड स्थित लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) और दक्षिण मुंबई में बैंक की जावेरी बाजार शाखा को भेजा गया था। ईमेल के सब्जेक्ट में मुंबई स्थित PNB की एक ब्रांच में दोपहर 1:11 बजे बम धमाका होने की बात कही गई थी। मेल में 27 नवंबर और 31 दिसंबर का भी जिक्र है, साथ ही बम हमलों की और भी धमकियां दी गई हैं।

See also  जेडीयू विधायक विभा देवी के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, पटना के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now