दूसरे की बाहों में प्रेमिका को देख गुस्साया आशिक, पहले प्रेमी की चाकू गोदकर की हत्या

love_triangle_murder_in_ranchi_jharkhand

झारखंड के रांची में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के अनगड़ा थाना क्षेत्र के जमुआरी में प्रेम त्रिकोण में मंगलवार रात संदीप महतो की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। संदीप रांची के पिठोरिया का रहने वाला था। पुलिस ने हत्या में शामिल सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और बाइक भी बरामद की है।

जमुआरी में टुसू मेला लगा था। प्रेमिका ने संदीप को मिलने मेले में बुलाया था। संदीप दो दोस्तों के साथ बाइक से मेला देखने पहुंचा। वहीं युवती के दूसरे प्रेमी संगम करमाली को सूचना मिली कि उसकी प्रेमिका मेले में आई है। वह जब प्रेमिका को ढूंढ़ रहा था, तभी चहारदीवारी के किनारे संदीप से बात करते प्रेमिका पर उसकी नजर गई।

सैफ अली खान और करीना कपूर के बांद्रा वाले घर में हुई चोरी; चाकू के हमले से घायल हुए एक्टर

इसके बाद संगम ने संदीप को दोस्तों की मदद से एक पेड़ में बांधने के बाद चाकू से वार कर मृत समझ भाग निकला। इसके बाद उसे रिम्स में भती कराया गया, जहां मंगलवार की रात उसने दम तोड़ दिया। तब वह भी अपने छह दोस्तों के साथ मेला पहुंच गया। रात में संदीप प्रेमिका के साथ मेले के बगल में एक चहारदीवारी के किनारे मिलने गया।

इसी बीच प्रेमिका को ढूंढ़ते हुए संगम भी दोस्तों के साथ पहुंच गया। इसके बाद संगम ने दोस्तों के साथ मिलकर संदीप को मफलर से एक पेड़ में बांध दिया। इसके बाद चाकू से संदीप पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद उसे मरा समझ कर प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। जब घटना की जानकारी मेला समिति को मिली तब संदीप को सीएचसी अनगड़ा ले जाया गया, जहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया।

रिम्स में इलाज के दौरान मंगलवार की रात दो बजे संदीप ने दम तोड़ दिया। इधर, पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के मुख्य आरोपी अनगड़ा के चतरा निवासी संगम करमाली और उसके दोस्त कांटाटोली निवासी साहिल शाह समेत रांची भुइयांटोली के सूरज राम, पवन कुमार, गोलू कुमार, विशाल उरांव और सूरज कुमार को गिरफ्तार किया है।

रांची के हिंदपीढ़ी की लड़कियों ने पुलिस और कांग्रेस नेताओं को खूब छकाया, मर्जी से ‘बॉयफ्रेंड’ के साथ भागी थीं कर्नाटक, कल होगी वापसी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now