चाईबासा में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, 14 IED, हैंड ग्रेनेड समेत भारी संख्या में विस्फोटक सामग्री बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 20, 2025

चाईबासा में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, 14 IED, हैंड ग्रेनेड समेत भारी संख्या में विस्फोटक सामग्री बरामद

चाईबासाः पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के उग्रवादियों के लिए चाईबासा के टोकलो थाना क्षेत्र और सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगली और पहाड़ी इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के मकसद से रखे गए विस्फोटकों को सुरक्षाबलों ने बरामद किया।

IPS अमरजीत बलिहार के हत्यारे को सजा देने को लेकर दो जजों में मतभेद, एक ने फांसी की सजा रखी बरकरार तो दूसरे ने कर दिया बरी
झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ 60 बटालियन और चाईबासा एवं सरायकेला-खरसावां पुलिस की संयुक्त अभियान में कुचाई थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस संयुक्त ऑपरेशन के दौरान 20 जुलाई 2025 को नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाये जाने के उद्देश्य से पूर्व में लगाए गए लगभग 14 आईईडी जिसमें से प्रत्येक का वजन 2-2 किलो है उसे बरामद किया। सुरक्षा के दृष्टि से उसे बम निरोधक दस्ता के सहयोग से विनिष्ट कर दिया गया। सुरक्षाबलों ने इसके साथ देशी हैंड ग्रेनेड, अमोनियम नाइट्रेट पाउडर, पटाखा पाउडर, स्टील कंटेनर बरामद किया।

See also  पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का करीबी दिनेश अग्रवाल गिरफ्तार, रिम्स में मंत्री ने दिलाया था 'खास' कमरा, विनय चौबे का करीबी भी अरेस्ट

 

झुंड से बिछड़ गया हाथी, जमकर मचाया उत्पात, गजराज का गुस्सा देख लोग हुए हैरान, देखिये VIDEO
पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने जानकारी दी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओ) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा एवं अन्य नक्सली अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं। जिसके चलते चाईबासा पुलिस, कोबरा, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर की टीमों का संयुक्त दल गठित कर लगातार अभियान का संचालन किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now