झुंड से बिछड़ गया हाथी, जमकर मचाया उत्पात, गजराज का गुस्सा देख लोग हुए हैरान, देखिये VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 20, 2025

झुंड से बिछड़ गया हाथी, जमकर मचाया उत्पात, गजराज का गुस्सा देख लोग हुए हैरान, देखिये VIDEO

लातेहारः रविवार को झुड़ से बिछड़ कर एक हाथी लातेहार के शहरी इलाके में घुस गया। हाथी के शहरी इलाके में घुसने की खबर के बाद वन विभाग हरकत में आ गया। जंगली हाथी ने इस दौरान जमकर उत्पात मचाया। आगे-आगे हाथी पीछे-पीछे वन विभाग की टीम और आम लोग।

Chandan Mishra Murder:लड़की की वजह से आई शेरू-चंदन के बीच दरार,निशु खान के घर रची गई हत्या की साजिश
दरअसल, झुंड से अलग हुआ एक जंगली हाथी पिछले दो-तीन दिनों से लातेहार जिले के अलग-अलग प्रखंडों में आतंक मचाए हुए हैं.।शनिवार रात को लातेहार सदर प्रखंड के बेसरा गांव के आसपास था और लगभग दो ग्रामीणों के घर को ध्वस्त कर दिया। हाथी के आतंक के कारण रात भर ग्रामीण परेशान रहे। मुखिया संजय उरांव के द्वारा वन विभाग को भी इसकी सूचना दी गई और खुद भी ग्रामीणों की मदद से हाथी को गांव से दूर भगाने का प्रयास किए।

See also  लोहरदगा में सुबह 7 बजे से वोटिंग, 13 सौ से अधिक मतदानकर्मी बूथों पर रवाना, सुरक्षा चाक चौबंद

झारखंड में अवैध संबंध के शक में पत्नी ने कर दी पति की हत्या, पहले गला रेता फिर लगा दी आग
मुखिया और वन विभाग की टीम के प्रयास से जंगली हाथी गांव से तो भाग गया लेकिन रविवार को हाथी लातेहार जिला मुख्यालय में पहुंच गया। इस दौरान हाथी ने एक ग्रामीण के घर का गेट तोड़कर अंदर घुस गया और अनाज को चट कर गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह से ही हाथी जिला मुख्यालय में आतंक मचा रखा है। शहर के धर्मपुर में एक व्यक्ति का बाउंड्री तोड़ने के बाद जब लोगों ने हल्ला मचाया तो हाथी औरंगा नदी की ओर भागा। लेकन थोड़ी ही देर बाद हाथी वापस शहर की ओर मुड़ गया और स्टेशन रोड की ओर चला गया। शहरी क्षेत्र में जंगली हाथी के प्रवेश करने से पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया है।

 

रांची में शर्मनाक घटनाः बदमाशों से बुजुर्ग को पीटा और फिर थूक कर चटवाया

इधर, वन विभाग के द्वारा हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन लोगों के द्वारा शोर मचाए जाने के कारण हाथी शहर में ही इधर-उधर भाग रहा है। वन विभाग के द्वारा हाथी को सुरक्षित जंगल में खदेड़ने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now