सलमान खान की फिल्म ‘सिंकदर’ विलेन निकला खलनायक, मुंबई पुलिस ने 11 करोड़ से ज्यादा के ड्रग्स के साथ किया गिरफ्तार

सलमान खान की फिल्म 'सिंकदर' विलेन निकला खलनायक, मुंबई पुलिस ने 11 करोड़ से ज्यादा के ड्रग्स के साथ किया गिरफ्तार

डेस्कःअभिनेता सलमान की मूवी “सिकंदर” का विलेन वाकई में विलेन निकला. मुंबई की पुलिस ने उसे 11 करोड़ रुपए की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. सिकंदर में खलनायक की भूमिका निभाने वाले नाइजीरिया के नागरिक विक्टर ओडिचिन्मा ओनुवाला को वसई की क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने 11 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है.

विक्टर ओडिचिन्मा ओनुवाला को डाइक रेमंड के नाम से भी जाना जाता है. उसने सिकंदर के अलावा तमिल फिल्म गुड बैड अग्ली और अनुपमा व सीआईडी जैसे टेलीविजन शो में विलेन की भूमिका निभाई है. विक्टर ओडिचिन्मा ओनुवाला कथित तौर पर वसई ईस्ट के एवरशाइन सिटी में महेश अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर फ्लैट में ड्रग्स की जमाखोरी कर रहा था. क्राइम ब्रांच की टीम पिछले एक महीने से ओनुवाला पर नजर रख रही थी.

आखिरकार सोमवार को विक्टर ओडिचिन्मा ओनुवाला को पकड़ लिया गया. क्राइम ब्रांच ने विक्टर के पास से करीब 22.865 किलोग्राम एमडी ड्रग्स और 48 ग्राम कोकेन जब्त की है. जब्त ड्रग्स की कुल कीमत करीब 11.58 करोड़ रुपये बताई जा रही है. विक्टर ओडिचिन्मा ओनुवाला को पहले भी पुलिस ने ड्रग्स बेचने के आरोप में गिरप्तार कर चुकी है.

See also  दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर जश्न, भाजपा प्रदेश कार्यालय में मना उत्सव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now