डेस्कः जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम ने सेमीफाइल मैच में श्रीलंका को 124 रनों से हरा दिया। श्रीलंका को सेमीफाइनल में हराने के साथ ही टीम इंडिया ने फाइनल का टिकट कटा लिया है। मतलब, अब भारतीय टीम गोल्ड मेडल मैच खेलेगी, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा। पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर पहली बार एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल मैच खेलने का लाइसेंस हासिल किया है।
श्रीलंका की टीम T20I में अपने सबसे कम स्कोर पर हुई ढेर
भारत ने श्रीलंका के सामने 170 रन का लक्ष्य रखा था। लेकिन उसका पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम T20I में अपने सबसे लोएस्ट टोटल यानी कम स्कोर पर ढेर हो गई। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ सिर्फ 45 रन बनाए जो कि T20 इंटरनेशनल में उसका सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले T20 इंटरनेशनल में श्रीलंका का सबसे छोटा स्कोर 77 रन का था, जो कि उसने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जून 2024 में न्यूयॉर्क में बनाया था।

श्रीलंका पर सबसे बड़ी जीत के साथ फाइनल में भारत
टीम इंडिया ने श्रीलंका को सिर्फ उसके सबसे छोटे T20I स्कोर पर ढेर ही नहीं किया बल्कि अपने खिलाफ सबसे बड़ी हार भी दी। एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराया।ये टीम इंडिया की श्रीलंका के खिलाफ रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है।इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, ईशान किशन भारतीय बल्लेबाजी की सबसे बड़ी हाइलाइट रहे। उन्होंने 46 पर नाबाद 80 रनों की पारी खेली. उनकी पारी में 4 चौके और 5 छक्के आए।
भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने के लिए उतरे।अभिषेक शर्मा ने आते ही आक्रामक अंदाज दिखाया, लेकिन उनकी पारी ज्यादा देर नहीं चल सकी। उन्होंने सिर्फ 3 गेंदों में 7 रन बनाए। कप्तान सहान अरचिगे ने सिनेथ जयवर्धने के हाथों उन्हें कैच आउट करवाया। संजू सैमसन भी ज्यादा देर क्रीज नहीं टिक सके। उन्होंने 9 गेंदों में 7 रन बनाए. थरिंदु रत्नायके ने संजू को क्लीन बोल्ड कर दिया।
वहीं सहान अरचिगे ने वैभव सूर्यवंशी की 21 गेंदों में 38 रन की तूफानी पारी का अंत कर दिया।वैभव ने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए और 180.95 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। वह ट्रैक से नीचे निकलकर ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को खेलने पहुंचे, लेकिन गेंद की पकड़ और टर्न ने उन्हें चौंका दिया। बल्ले का मोटा बाहरी किनारा लगा और गेंद शॉर्ट थर्ड की ओर उछली , जहां सिनेथ जयवर्धने ने जमीन से कुछ इंच ऊपर शानदार कैच लपक लिया।





