सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, केस किया गया दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 14, 2025

सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, केस किया गया दर्ज

डेस्कः फिल्म अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात शख्स ने सलमान खान की कार उड़ाने की धमकी दी है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और जांच कर रही है।

ड्रीम-11 पर टीम बनाना पड़ सकता है भारी, मुजफ्फरपुर से सामने आया चौंकाने वाला मामला
इससे पहले सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। पिछले साल सलमान खान के घर पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था। लॉरेंस बिश्नोई ने भी काले हिरण के शिकार मामले में सलमान खान को दोषी मानते हुए उन्हे बिश्नोई समाज से माफी मांगने की बात कही थी। साल 2024 में भी एक्टर को धमकी मिली थी, जिसमें मंदिर जाकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने या 5 करोड़ रुपये देने की मांग की गई थी। बीते साल 30 अक्तूबर को खान से 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी।

See also  बिहार में शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों पर विजलेंस का छापा, 3.75 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप

मुर्शिदाबाद में हिंसा के बीच चाय की चुस्की लेते नजर आये TMC सांसद युसूफ पठान, फोटो पर मचा बवाल
इस बार सलमान खान को किसने धमकी दी है इसको लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई परिवहन विभाग के WhatsApp नंबर पर मैसेज आया था। संदेश में एक्टर खान को घर में घुसकर मारने की धमकी दी गई थी। साथ ही उनकी कार को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी। वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। फिलहाल, पुलिस ने धमकी भरे संदेश की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now