नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की । सचिन ने पीएम मोदी को अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया की शादी के लिए निमंत्रण दिया । इस मौके पर सचिन की पत्नी अंजलि, बेटे अर्जुन, बेटी सारा और अर्जुन की मंगेतर सानिया भी मौजूद रहीं।
इस मुलाकात ने उस चर्चा को भी विराम दे दिया, जो बीते कुछ समय से अर्जुन और सानिया की शादी को लेकर चल रही थी। माना जा रहा है कि सचिन तेंदुलकर ने पहली बार सार्वजनिक रूप से इस रिश्ते पर मुहर लगाकर अटकलों को खत्म कर दिया है।
सचिन तेंदुलकर ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर खुद साझा की है और बेटे की शादी की जानकारी सार्वजनिकी की । हांलाकि शादी की तारीख अभी सार्वजनिक नहीं हुई है ।
सचिन तेंदुलकर ने सोनिया गांधी से भी मुलाकात की है। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी को भी सचिन तेंदुलकर ने बेटे अर्जुन के विवाह का निमंत्रण दिया है । अर्जुन तेंदुलकर का जन्म 24 सितंबर 1999 को हुआ है और वे सत्ताइस साल के हैं ।




