विस्थापितों के लिए पुनर्वास आयोग के गठन पर निर्णय जल्द-मुख्यमंत्री

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 7, 2022

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन आज मुख्यमंत्री प्रश्नकाल के दौरान पक्ष-विपक्ष की ओर से कई प्रश्न पूछे गये। आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो द्वारा पूछे गये एक नीतिगत प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में विस्थापन बड़ी समस्या है। विस्थापितों की समस्याओं के समाधान को लेकर विस्थापन पुनर्वास आयोग का विषय विचाराधीन है। जिस पर सरकार जल्द निर्णय लेगी । मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में खनन कार्य 50 से 100 वर्षाें से चल रहा है। सरकार से भी जमीन ली गयी, लेकिन इसका मुआवजा अब तक नहीं मिलेगा, राज्य सरकार विस्थापितों की समस्याओं के समाधान को लेकर जल्द ही विस्थापन आयोग के गठन पर निर्णय लेगी।
दूसरी तरफ सुदेश महतो ने कहा कि  वर्षों से राज्य के लगभग डेढ़ लाख विस्थापित परिवार को मुआवजा नहीं मिला है। धड़ल्ले से खनन हो रहा है। उन्होंने बताया कि टंडवा, पतरातू, केरेडारी में 120 दिन से लोग धरना पर बैठे हुए है। महिलाएं सड़क पर खड़ी है। लेकिन विस्थापितों को मुआवजा नहीं मिल रहा है।

See also  झारखंड का मुख्यमंत्री कौन है? क्या झारखंड में राष्ट्रपति शासन है? क्या झारखंड में संवैधानिक संकट है? कौन देगा प्रश्न का उत्तर?
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now