सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का हाल देखकर आंखों से निकल जाएंगे आंसू, बिना सहारे के चलना भी हुआ मुश्किल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 6, 2024

सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का हाल देखकर आंखों से निकल जाएंगे आंसू, बिना सहारे के चलना भी हुआ मुश्किल

डेस्क: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर विनोद कांबली का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विनोद कांबली बिना सहारे के चल भी नहीं पा रहे है। सहारा मिलने के बाद भी कांबली को चलने में परेशानियां हो रही है।

96 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी की सेहत बिगड़ी , दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती
विनोद कांबली के इस वीडियो को देखकर उनके प्रशंसक काफी मायूस हो रहे है। एक समय सचिन से बड़े प्रतिभावान क्रिकेटर माने जाने वाले विनोद कांबली की इस स्थिति को देखकर उनके कई चाहने वाले काफी भावुक नजर आए। क्रिकेट की दुनिया में सचिन ने जहां सर्वोच्च स्थान पा लिया वहीं कांबली 1996 का वर्ल्डकप हारने के बाद क्रिकेट से गायब हो गए। सामाजिक और पारिवारिक जीवन भी उनका काफी अच्छा नहीं रहा और एक समय देश दुनिया के टॉप क्रिकेटर माने जाने वाले कांबली हासिये पर चले गए और आज उनकी हालत देखकर लोग काफी भावुक हो रहे है।

See also  डबल मर्डर केस में पूर्व JMM विधायक पौलुस सुरीन को आजीवन कारावास की सजा

 

Bangladesh तख्तापलट: बांग्लादेश संसद को राष्ट्रपति ने किया भंग, नोबल पुरस्कार विजेता मोहम्मद युनुस संभाल सकते हैं कमान
बाएं हाथ के बड़े बल्लेबाज माने जाने वाले विनोद कांबली ने भारत के लिए 104 एकदिवसीय और 17 टेस्ट मैच खेले है। 52 वर्षीय विनोद कांबली का जन्म मुंबई में हुआ था, उन्हे सचिन तेंदुलकर के साथ प्रथम श्रेणी का क्रिकेट खेलना शुरू किया उसके बाद 18 अक्टूबर 1991 को पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला था। उसके बाद 29 जनवरी 1993 को इंगलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला। उस वक्त के सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटर विनोद कांबली के क्रिकेट जीवन में सबसे बड़ा बदलाव तब आया जब श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में हार के बाद उनके आंसू निकल आये थे। उसके बाद टीम के अंदर बाहर होते हुए कांबली की क्रिकेट पारी 29 अक्टूबर 2000 में श्रीलंका के खिलाफ ही मैच खेलने के बाद समाप्त हो गई उसके बाद वो कभी भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं बन सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now