ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का बड़ा फैसला, 2024-25 के सड़कों और पुलों के टेंडर को किया रद्द

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 9, 2025

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का बड़ा फैसला, 2024-25 के सड़कों और पुलों के टेंडर को किया रद्द

रांचीः ग्रामीण विकास मव ग्रामीण कार्य विभाग में मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने ग्रामीण सड़कों व पुलों की उन निविदाओं को रद्द करने का आदेश दिया है, जिन्हें वित्तीय वर्ष 2024-25 में जारी किया गया था, लेकिन अब तक उनका निबटारा नहीं किया गया है। इन सभी टेंडरों को अविलंब रद्द करने का आदेश दिया गया है। इस बाबत मंत्री ने विभागीय सचिव को पत्र लिखा है।

रांची में थाना से 200 मीटर की दूरी पर हुई दो गुटों की भिड़त, जमकर चले लात-घूंसे, बरसते रहे डंडे और कुर्सियां
ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत सड़कों व विशेष प्रमंडल के तहत पुलों के टेंडर निकाले गये थे। दोनों योजनाओं का काफी समय तक टेंडर निबटारा नहीं हुआ था। मंत्री के आदेश के बाद अब सारे टेंडर रद्द होंगे, फिर नये सिरे से टेंडर जारी करना होगा।

हेमंत कैबनेट में 33 एजेंडों पर लगी मुहर, धान खरीद के लिए 48 करोड़ 60 लाख की स्वीकृति
जानकारी के अनुसार, बरसात के पहले ही मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बड़ी संख्या में सड़कों के निर्माण के टेंडर जारी हुए थे। इसमें अलग-अलग जिलों की योजनाएं शामिल थी। अप्रैल-मई में कई योजनाओं का टेंडर किया गया, लेकिन अब तक उसका भी निबटारा नहीं हुआ था। इससे न तो सड़कें बन पा रही है और न ही पुलों का निर्माण हो रहा है। इन सबका सीधा असर ग्रामीणों पर पड़ रहा है। बरसात के समय गांवों की सड़कें बदहाल हो गयी थीं। ग्रामीणों को जर्जर सड़कों पर चलना पड़ रहा है। कई गांवों में योजनाओं का शिलान्यास भी हो गया है।

See also  लालू-राबड़ी ने लैंड फॉर जॉब केस में खुद को बताया निर्दोष, कहा-ट्रायल के लिए तैयार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now