प्रयागराज महाकुंभ जाने के दौरान UP के जौनपुर में सड़क हादसा, झारखंड के 7 श्रद्धालु समेत 9 की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 20, 2025

प्रयागराज महाकुंभ जाने के दौरान UP के जौनपुर में सड़क हादसा, झारखंड के 5 श्रद्धालु समेत 9 की मौत

डेस्कः यूपी के जौनपुर में गुरूवार की सुबह दो बड़े सड़क हादसे हुए। इन दोनों हादसें में 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गये।

शराब के नशे में वर्दी पहना दारोगा बस स्टॉप पर महिला के साथ कर रहा था शर्मनाक हरकत, लोगों ने टोका तो टोपी उतार फेंका
पहला हादसा गुरूवार की सुबह हुआ जब एनएच किनारे खड़ी एक डबल डेकर बस में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरा हादसा झारखंड नंबर के टाटा सूमो में हुआ जिसे पीछे से एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में टाटा सूमो में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूमो में सवार सभी लोग झारखंड के रहने वाले थे। वे झारखंड से प्रयाग, प्रयाग से काशी और काशी से अयोध्या जा रहे थे।

हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड के कनसार के रहने वाले 7 लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है. सभी कुंभ स्नान करने के लिए प्रयागराज गए थे। अयोध्या में श्री राम मंदिर का दर्शन करने के बाद वापस लौट के दौरान जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में सातों की मौत हो गई। यहां से 16 फरवरी को 10 लोग कुंभ स्नान करने के लिए निकले थे।

See also  बिहार में आंधी-बारिश का सितम जारी, 9 की मौत, अगले चार दिनों तक नहीं मिलेगी राहत

jaunpurr

रांची के मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की गाड़िया आग पर काबू करने में जुटी
दोनों घटनाओं में कुल 9 लोगों की मौत हुई है. मृतकों में तीन पुरुष, 5 महिलाएं और एक 7 साल का बच्चा शामिल है। दो दर्जन के करीब लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now