Giridih में भीषण सड़क हादसा, स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की टक्कर, तीन की मौके पर मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 21, 2024

गिरिडीह एक्सीडेंट

गिरिडीह: सोमवार को झारखंड के गिरिडीह जिले के पंडरी इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो गाड़ियों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में मारे गए तीन लोगों में दो उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के निवासी थे – 60 वर्षीय कैलाश सिंह और 60 वर्षीय सुरेंद्र सिंह। इनके साथ बोकारो निवासी 45 वर्षीय राजीव रंजन सिन्हा की भी मौके पर ही मौत हो गई।

गिरिडीह एक्सीडेंट

घटना की सूचना मिलते ही ताराटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। हादसे के बारे में पता चलते ही मृतकों के परिजन और करीबी सदर अस्पताल में इकट्ठा हो गए। मृतक राजीव रंजन सिन्हा के रिश्तेदार बंटी बरदियार और विक्की बरदियार भी वहां पहुंचे।

राजीव रंजन सिन्हा के भतीजे विक्की बरदियार ने बताया कि राजीव रंजन सिन्हा, कैलाश सिंह और सुरेंद्र सिंह के साथ धनबाद से देवघर जा रहे थे। उनकी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी गिरिडीह होते हुए देवघर की ओर जा रही थी। तभी पंडरी के पास धनबाद से आ रही बोलेरो गाड़ी से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो में सवार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

See also  एलेक्सा, रॉकेट लॉन्च करना! दिपावली पर AI का ऐसा इस्तेमाल देख लोग हो रहे हैरान, VIDEO

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now