चतरा से आरजेडी की रश्मि प्रकाश ने किया नामांकन, तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर लगाया लोकतंत्र और संविधान खत्म करने का आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 24, 2024

चतरा:  आरजेडी की रश्मि प्रकाश ने नामांकन कर दिया है । झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए रश्मि प्रकाश को आरजेडी ने अपना उम्मीदवार बनाया है ।     बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में विपक्ष पर तंज करते हुए कहा कि मेरे पुरे परिवार पर ईडी और सीबीआई लगा कर जेल भेजने का काम किया गया वहीं आदिवासी के बेटे हेमंत सोरेन को भी जेल भेज कर सरकार को स्थिर करने का प्रयास किया गया लेकिन हम लोगों ने एकजुटता के साथ डटे रहे।

rashmi prakash

तेजस्वी यादव ने  कहा कि भाजपा नफरत फैला कर सत्ता पर काबिज होना चाहती है।इंडिया गठबंधन के लोग अमन शांति और भाईचारे का पैगाम समाज में देने का काम करती रही है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहती है। जबकि इंडिया गठबंधन संविधान को बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ रही है।इस लिए संविधान की रक्षा,गंगा जमुनी तहजीब और हिन्दू मुस्लिम एकता को बरकरार रखने के लिए चतरा की राजद प्रत्याशी रश्मि प्रकाश को और सिमरिया के जेएमएम प्रत्याशी मनोज चंद्रा को भारी बहुमत से जिताकर विधान सभा भेजें और महागठबंधन के हाथों को मजबूत करने का काम करें।

See also  5th Phase : झारखंड में शाम 5 बजे तक 62 % वोटिंग, बिहार में 52.35 % वोटिंग, देश भर की 49 सीटों पर मतदान समाप्त

रश्मि प्रकाश के ससुर और  मंत्री सत्यानंद भोगता ने कहा कि लोजपा प्रत्याशी पर दर्जनों हत्या का मुकदमा कोर्ट में चल रहा है।निचली अदालत में सजा हो चुकी है हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है जहां अभी स्टे है कभी भी किसी समय जेल जा सकते हैं।  जबकि राजद प्रत्याशी रश्मि प्रकाश ने कहा कि अपने पिता के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करूंगी।किसी को कभी भी कोई शिकायत का मौका नहीं दूंगी। इस सभा को राज्य सभा सांसद डा मनोज झा,पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण,भोला यादव,राजद प्रवक्ता अनीता यादव कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद दुबे,जे एम एम जिला अध्यक्ष पंकज प्रजापति के अतिरिक्त दर्जनों नेताओं ने संबोधन किया।

See also  झारखंड में कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!, धनबाद से पूर्णिमा नीरज का भाव बढ़ा!

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now