पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश को RJD में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 12, 2025

पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश को RJD में मिली बड़ी जिम्मेदारी

रांची: चतरा से विधायक रहे और पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश को आरजेडी में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश आरजेडी अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने रश्मि प्रकाश को झारखंड प्रदेश महिला राजद का नया अध्यक्ष बनाया है। प्रदेश कार्यालय में रश्मि प्रकाश को संजय सिंह यादव ने मनोनयन का पत्र सौंपा।

बिहार बंद के दौरान पप्पू यादव के समर्थकों की गुंडागर्दी, दुकानों और गाड़ियों में की तोड़फोड़, दफ्तर जाने वाले लोगों से की मारपीट
चतरा में सत्यानंद भोक्ता की राजनीतिक विरासत आगे बढ़ा रही उनकी बहू रश्मि प्रकाश ने 2024 विधानसभा चुनाव में आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन उस सीट पर चिराग पासवान की पार्टी के उम्मीदवार जर्नादन पासवान के हाथों उन्हे हार का सामना करना पड़ा।
2024 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान रांची विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने को इच्छुक तत्कालीन महिला राजद प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरीं थी। गठबंधन में रांची सीट झामुमो कोटे में चले जाने के बाद रानी कुमारी ने महिला राजद प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

See also  मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची सहित 5 जिलों में योजना की सुस्ती पर लगाई फटकार, अधिकारियों को दी लास्ट वार्निंग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now