पटनाः भागलपुर सेंट्रल जेल में बंद दानापुर से आरजेडी विधायक रीतलाल यादव की तबीयत बिगड़ गई है। रंगदारी के आरोप में जेल में बंद रीतलाल यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हे मायागंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करया गया है।
पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी
जेल से अस्पताल लाने के क्रम में राजद विधायक की कई बार पुलिसकर्मियों से नोकझोंक होती रही।राजद विधायक का कहना था कि जेल के अंदर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। वहां, कारा प्रशासन के खराब बर्ताव के कारण अनशन पर बैठ रहे थे। जेल प्रशासन ने उन्हें अनशन करने से रोका। उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
प्यार किया तो डरना कैसा! अनुष्का के घर पहुंच तेज प्रताप ने रिश्तों को दी और मजबूती…कहा पारिवारिक मुलाकात है
उधर, जेल अधिकारियों ने राजद विधायक को सारी सुविधाएं मुहैया कराने को कहा है, जिस श्रेणी के वह बंदी हैं। उनके साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार नहीं किया गया। बल्कि, विधायक ही कारा कर्मियों से उलझते रहे। जेल से अस्पताल लाने पर चिकित्सकों का दल उनकी स्वास्थ्य जांच की और कैदी वार्ड में उन्हें शिफ्ट करा दिया गया है।
थाना में पुलिस ने नहीं सुनी आबरू बचाने की गुहार, बिहार में बेटी ने दे दी जान; मचा बवाल
इस घटना के बाद रीतलाल यादव की पत्नी रिंकू देवी ने एक वीडियो जारी कर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पति की जेल में हत्या की साजिश रची जा रही है। रिंकू देवी ने यह भी दावा किया कि उनके पूरे परिवार को निशाना बनाया जा रहा है और सरकार उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है।.
गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले सुरक्षा कारणों से रीतलाल यादव को पटना के बेऊर जेल से भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा में शिफ्ट किया गया था। उन्हें हाई-सिक्योरिटी जोन में तृतीय खंड के टी-सेल में रखा गया है, जहां पहले कई बड़े और विवादित नामों को रखा जा चुका है।
ठगों के लपेटे में विधायक जी! कम दाम में फॉर्च्यूनर देने का झांसा, फिर लगा दिया 1.27 लाख का चूना
रीतलाल यादव ने 17 अप्रैल 2025 को दानापुर कोर्ट में सरेंडर किया था। उन पर खगौल थाना क्षेत्र के एक मामले में बिल्डर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप है। इस मामले में पटना पुलिस ने उनके 11 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें 10.5 लाख रुपये नकद, 77 लाख रुपये के ब्लैंक चेक, चार पेन ड्राइव और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए थे।सरेंडर के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजा गया था, जहां से बाद में उन्हें भागलपुर ट्रांसफर किया गया। फिलहाल उनकी तबीयत को लेकर मेडिकल टीम की निगरानी चल रही है।




