रांची से लेकर पलामू तक, झारखंड में जमकर हो रही बारिश, 6 दिनों तक येलो अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 1, 2025

बिहार-झारखंड सहित 17 राज्यों में 6 दिन तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

झारखंडः एक से छह जुलाई तक राजधानी सहित राज्य के कई हिस्सों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया। यह अलर्ट भारतीय मौसम विज्ञान विभाग रांची केंद्र के द्वारा जारी किया गया है। इसके तहत भारी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

एक जुलाई को पश्चिमी भाग पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, दो जुलाई को उत्तरी-मध्य भाग के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में भारी बारिश के साथ वज्रपात होने का पूर्वानुमान है। यह स्थिति इन इलाकों में चार जुलाई तक बनी रहेगी। इसके बाद पांच और छह जुलाई को उत्तर-पूर्वी भाग के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज में भारी बारिश व वज्रपात होने की संभावना है।

झारखंड में 5 दिनों तक बंद रह सकती हैं शराब की दुकानें, एजेंसियों से सरकार लेगी हैंडओवर

जून माह में हो रही लगातार बारिश झारखंड में अब रिकॉर्ड तोड़ने लगी है। मौसम विभाग रांची के अनुसार, इस बार जून माह में पूरे झारखंड में 348.9 मिमी बारिश हो चुकी है, जो कि पिछले 11 वर्षों में सर्वाधिक बारिश है। मौसम विभाग के अनुसार, जून माह के दौरान हुई बारिश सामान्य बारिश की तुलना में 84 फीसदी अधिक है। जबकि, जून महीने की सामान्य वर्षा पात 189.5 मिलीमीटर बारिश होने की है। पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून सक्रिय रहा है। रांची स्थित कांके 70.4 मिमी, रामगढ़ में 69.6, बोकारो में 59.2, हजारीबाग 42.2 समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई।

See also  मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर समेत 7 के लिए एनआईए ने फांसी की सजा मांगी, 8 मई को आएगा फैसला

झारखंड वाले कृपया ध्यान दें! आज से इन ट्रेनों का बढ़ गया किराया, देखिए पूरी लिस्ट

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाब का क्षेत्र अगले दो दिनों के दौरान ओडिशा के उत्तरी हिस्से और झारखंड से होते हुए गुजरेगा। इस दौरान अगले पांच दिनों तक झारखंड में अच्छी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

लगातार बारिश होने के कारण राज्य का तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक नीचे चल रहा है। सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राज्य में सर्वाधिक अधिकतम गोड्डा का 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now