- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

1 करोड़ का इनाम, 131 से ज्यादा जवानों की हत्या; हिडमा की मौत के बाद नक्सली कमांडर देवजी गिरफ्तार

dev_ji_arrest

Naxal Commander Devji Arrest: सुरक्षा बलों ने शीर्ष माओवादी कमांडर माडवी हिडमा समेत कई माओवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। हिडमा की मौत के बाद शीर्ष नक्सली कमांडर देवजी को भी गिरफ्तार किया गया है। उसके ऊपर 131 से ज्यादा जवानों की हत्या का आरोप है। खूंखार नक्सली को पकड़ने के लिए सरकार ने 1 करोड़ रुपये का इनाम रखा हुआ था।

131 से ज्यादा हत्याएं और 1 करोड़ का इनाम

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्रप्रदेश के खूंखार नक्सली बसवाराजू की मौत के बाद नक्सल संगठन ने थिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी को नया महासचिव नियुक्त किया था। देवजी के ऊपर बस्तर इलाके में सुरक्षा बलों के 131 से ज्यादा जवानों की हत्या का आरोप है। सरकार ने इस खूंखार नक्सली को गिरफ्तार करने के लिए 1 करोड़ से ज्यादा का इनाम रखा हुआ था। एक साथ हिडमा की मौत और देवजी की गिरफ्तारी से लाल आतंक को गंभीर चोट हुई है।

सालों से थी नजर, फिर 4 घंटे में कैसे मार गिराया; 10 प्वाइंट में समझें हिडमा के खात्मे की कहानी

2007 और 2010 हमलों का था मास्टरमाइंड

नक्सली देवजी संगठन की सशस्त्र विंग में वह प्रमुख रहा है। दक्षिण भारत में माओवादी गतिविधियों को फैलाने में देवजी की “महत्वपूर्ण भूमिका” बताई गई है। इसने गोवा से लेकर केरल तक नक्सल “गुरिल्ला जोन” स्थापित करने में योगदान दिया है। माओवादी नेता किशनजी की मौत के बाद बंगाल में घुसपैठ की एंट्री की। इसके बाद पश्चिम बंगाल में लालगढ़ आंदोलन का नेतृत्व किया। अप्रैल 2010, दंतेवाड़ा हमला इसमें 76 जवान शहीद हुए थे। 2007 में रानीबोंदेली हमला, जिसमें 55 जवान शहीद हुए थे। इन घातक हमलों का मास्टरमाइंड था।

शीर्ष नक्सली कमांडर माडवी हिडमा मुठभेड़ में ढेर

बता दें, आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू जिले में मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में शीर्ष नक्सली कमांडर माडवी हिडमा और उसकी पत्नी समेत छह माओवादी मारे गए हैं। अल्लूरी सीतारामराजू जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित बरदार ने बताया कि मुठभेड़ सुबह साढ़े छह से सात बजे के बीच मरेदुमिल्ली मंडल के जंगली इलाके में हुई। इस गोलीबारी में दो महिलाएं और चार पुरुष मारे गए। इसमें हिडमा, उसकी पत्नी मदकम राजे, देवे, लकमल (चैतू), मल्ला (मल्लालु) और कमलू (कमलेश) मारे गए हैं।

NDA विधायक दल की बैठक चुना जाएगा नेता, नीतीश कुमार कल लेंगे सीएम पद की शपथ

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now