लोहरदगा में मना 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस, दिलाई गई शपथ, DC-SP के साथ कई पदाधिकारी हुए शामिल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 22, 2026

लोहरदगा : 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गुरुवार को नए समाहरणालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ उपायुक्त डा. कुमार ताराचंद एवं पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने गुब्बारा उड़ाकर किया। इस अवसर पर लोकतंत्र की मजबूती में मतदान की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

c 2

झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक का लोहरदगा दौरा, व्यवहार न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं से किया संवाद

मौके पर उपायुक्त डा. ताराचंद ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां सरकार का गठन मताधिकार के माध्यम से होता है। जनता ही अपने मत से प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय करती है। चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है, जिसमें भागीदारी प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों के पास मतदान का अधिकार है, उन्हें आगामी सभी चुनावों में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। एक-एक वोट सरकार गठन में बड़ा अंतर पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सभी धर्म, जाति और वर्ग के नागरिकों के लिए समान है। इसलिए अपने अधिकार का प्रयोग कर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। उन्होंने बताया कि एसआईआर के तहत मतदाता सूची की मैपिंग का कार्य चल रहा है, जिसमें सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।

See also  रांची के सदर अस्पताल में पहली बार नवीनतम कैमरा तकनीक से हुआ पित्त की थैली के पत्थर और सूजन का सफल ऑपरेशन

a 4

कार्यक्रम के दौरान 18 वर्ष पूर्ण कर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने वाले नए मतदाताओं, 80 वर्ष से अधिक आयु के नियमित मतदाताओं तथा मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, एसडीओ अमित कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

b 3
युवाओं से मतदाता पहचान पत्र बनाने की अपील
उपायुक्त ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं से मतदाता पहचान पत्र बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इसके लिए मोबाइल एप, ऑनलाइन पोर्टल अथवा संबंधित बीएलओ के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

d 1e 1

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now