गैंगस्टर प्रिंस खान पर ED का शिकंजा, मनी लॉन्‍ड्रिंग में केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए ली जाएगी इंटरपोल की मदद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 17, 2024

गैंगस्टर प्रिंस खान फर्जी दस्तावेज बना पाकिस्तान हुआ शिफ्ट, फैज खान रखा नाम, UAPA लगाने की तैयारी

रांची : धनबाद के गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ ईडी ने एक्शन लिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने प्रिंस खान के खिलाफ मनी लॉन्‍ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। रेड कॉर्नर नोटिस के बाद प्रिंस के खिलाफ ये बड़ी कार्रवाई हुई है। माना जा रहा है कि प्रिंस की गिरफ्तारी के लिए ईडी इंटरपोल की मदद ले सकती है।
धनबाद के व्यापारियों से फोन कर रंगदारी मांगने और रंगदारी नहीं देने पर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करने वाले वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान पर ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय ने प्रिंस खान उर्फ हैदर अली के खिलाफ ईसीआईआर दर्ज किया है। ईडी जल्द ही प्रिंस खान को गिरफ्तार करने और रंगदारी से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई करेगी। रंगदारी के पैसे से ही उसके परिवार के सदस्यों ने भी बनायी है। रंगदारी के पैसे से धनबाद से लेकर विदेश तक में संपत्ति बनायी गई है। ईडी अब इन अवैध संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई करेगी।
धनबाद के नया बाजार के रहने वाले नन्हे हत्याकांड के बाद फरार प्रिंस खान धनबाद छोड़कर दुबई के शारजहां चला गया और वही से फोन और मैसेज के माध्यम से धनबाद के कारोबारियों से रंगदारी मांगता है और रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग करवाता है। धनबाद पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को इसकी जानकारी दी और फिर पिछले साल प्रिंस खान के खिलाफ रेड कॉनर्र नोटिस जारी किया गया। धनबाद पुलिस दो बार प्रिंस के घर पर कुर्की की कार्रवाई कर चुकी है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर राज्य सरकार ने 30 लाख रूपये का इनाम भी घोषित कर रखा है। प्रिंस के खिलाफ धनबाद और अन्य जगहों पर 48 से ज्यादा मामले दर्ज है। प्रिंस की गिरफ्तारी के लिए ईडी अब इंटरपोल की मदद ले सकती है।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 24 अक्टूबर को करेंगे SAFF एथलेटिक्स चैंपियनशिप का उद्घाटन, 200 से ज्यादा खिलाड़ी होंगे शामिल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now