शराब घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई, पूर्व उत्पाद आयुक्त अमित प्रकाश गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 17, 2025

शराब घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई, पूर्व उत्पाद आयुक्त अमित प्रकाश गिरफ्तार

रांचीः शराब घोटाले में एसीबी ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग के पूर्व आयुक्त अमित प्रकाश को गिरफ्तर कर लिया है। पूर्व आईएएस अधिकारी अमित प्रकाश 30 नवंबर 2024 को सेवानिवृत हुए थे। रांची सदर अस्पताल में उनका मेडिकल कराया गया। शराब घोटाले में एसीबी इससे पहले पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

झारखंड में सोनम रघुवंशी जैसा कांड, पति को रास्ते से हटाने में दो बार हो गई पत्नी फेल, उठाया खौफनाक कदम
100 करोड़ से ज्यादा के शराब घोटाले में पूर्व में जिन्हें गिरफ्तार किया गया था, उनमें 20 मई को विभाग के पूर्व प्रधान सचिव सह पूर्व महाप्रबंधक जेएसबीसीएल विनय कुमार चौबे तथा संयुक्त आयुक्त उत्पाद गजेंद्र सिंह शामिल थे।वहीं, 21 नवंबर को पूर्व महाप्रबंधक वित्त सुधीर कुमार दास व पूर्व महाप्रबंधक वित्त सह अभियान सुधीर कुमार के अलावा प्लेसमेंट एजेंसी मार्शन के स्थानीय प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह शामिल हैं।

झारखंड में फ्लाइओवर-फुटब्रिज की मांग को लेकर लोगों का जल सत्याग्रह, चार साल पहले हुआ था शिलान्यास
अब छठी गिरफ्तारी के रूप में पूर्व आयुक्त उत्पाद अमित प्रकाश शामिल हुए हैं। एसीबी ने उन्हें मंगलवार की देर शाम एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
वहीं, 21 नवंबर को पूर्व महाप्रबंधक वित्त सुधीर कुमार दास व पूर्व महाप्रबंधक वित्त सह अभियान सुधीर कुमार के अलावा प्लेसमेंट एजेंसी मार्शन के स्थानीय प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह शामिल हैं।अब छठी गिरफ्तारी के रूप में पूर्व आयुक्त उत्पाद अमित प्रकाश शामिल हुए हैं। एसीबी ने उन्हें मंगलवार की देर शाम एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

See also  महिला डॉक्टरों के सामने जाकर नंगा हो जाता था भारतीय मूल का शख्स, कनाडा में हुआ अरेस्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now