ACB ने घूस लेते रंगे हाथ पंचायत सचिव को किया गिरफ्तार, अबुआ आवास के नाम पर मांग रहा था रिश्वत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 17, 2025

acb arrested panchayat secretary taking bribe in hazaribag

हजारीबाग: एसीबी की टीम ने हजारीबाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया है। पंचायत सचिव दीपक दास अबुआ आवास के नाम पर रिश्वत मांग रहा था।

ब्यूटी पार्लर में धुलवाते हैं बाल तो हो जाइए सावधान, कहीं आप भी ना हो जाए स्ट्रोक के शिकार

स्ट्रेचर लाओ, मैं सैफ अली खान हूं’: ऑटो रिक्शा चालक ने बताई हमले वाली रात की आंखों देखी
एसीबी के हत्थे चढ़ा पंचायत सचिव दीपक दास अबुआ आवास की तीसरी किस्त के नाम पर लाभुक से रिश्वत मांग रहा था इसको लेकर चमेली देवी ने एसीबी को शिकायत की थी। चमेली देवी को दो किस्तो में 80 हजार रुपये मिल चुका था तीसरी किस्त के लिए पंचायत सचिव लाभुक से 11 हजार की रिश्वत मांग रहा था। विष्णुगढ़ के कारगोला गांव की रहने वाली चमेली देवी पंचायत सचिव को रिश्वत देने को तैयार नहीं थी और उसने इसको लेकर भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता को शिकायत की थी। इसके बाद एसीबी ने 2025 में अपनी पहली कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव दीपक दास को गिरफ्तार किया।

See also  बिहार समेत चार राज्यों में JMM लड़ेगी विधानसभा का चुनाव, बनेगी राष्ट्रीय पार्टी, महाधिवेशन में लिये गए बड़े फैसले
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now