रांची के तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी, 19 से 22 जून तक झारखंड के 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 17, 2026

झारखंड में वज्रपात से 5 की मौत, लोहरदगा-गिरिडीह में दो लोगों की गई जान, 18 जिलों में बारिश की चेतावनी

रांचीः राजधानी रांची में बादल छा रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं हो पा रही है। इसी बीच मंगलवार को रांची के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है। इससे गर्मी बढ़ गई। मौसम विभाग ने बुधवार को रांची के साथ खूंटी, लोहरदगा, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में हल्की बारिश की संभावना जमाई है।
19 से 22 जून तक आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग केंद्र के अनुसार, मॉनसून के दो दिनों तक कमजोर रहने के बाद एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना है। 19 जून से रांची सहित 17 जिलों हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा में तीन दिनों तक 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी और वज्रपात के साथ कहीं-कहीं रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, 17 जून को रांची सहित खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिहंभूम, सरायकेला, रामगढ़ व बोकारो में दोपहर बाद 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा, वज्रपात व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जगहों पर आकाश में बादल छाये रह सकते हैं, लेकिन तापमान में वृद्धि रहेगी। 18 जून को भी यही स्थिति रहने की संभावना है। मौसम केंद्र ने 22 जून तक मौसम में बदलाव के संकेत दिये हैं। कई जगहों पर बारिश हो सकती है।
रांची का पारा 34.4 डिग्रीः मॉनसून के कमजोर पड़ने के साथ ही जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। रांची का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और चाईबासा का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को सिर्फ कांके में एक मिमी बारिश हुई।

See also  रोहतास में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में बड़ी लूट, लाखों के जेवर लूटकर नकाबपोश अपराधी फरार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now