मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत में उतार-चढ़ाव, बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने की तैयारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 23, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत में उतार-चढ़ाव, बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने की तैयारी

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन की तबीयत में उतार-चढ़ाव हो रहा है। मंगलवार को उनकी तबीयत पहले से बिगड़ गयी, जिसके बाद डॉक्टर अलर्ट मोड में आ गये। इलाज कर रहे डॉक्टरों के अलावा शहर के अन्य चिकित्सकों को भी बुलाया गया और उनका परामर्श लिया गया।

मुख्यमंत्री दिनभर अपनी मां की देखरेख में अस्पताल में रहे। मां की अधिक तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने मंगलवार को अपना सभी कार्यक्रम रद कर दिया। यहां तक कि वह करमा महोत्सव में भी सम्मिलित नहीं हुए।

बताया जाता है कि मंगलवार को किडनी में संक्रमण से उनकी स्थिति बिगड़ गई है। मंगलवार को ही उन्हें बाहर ले जाने पर विचार किया जा रहा था। उनकी स्थिति में सुधार नहीं होने पर बुधवार को उन्हें बाहर ले जाया जा सकता है। इससे पहले हैदराबाद में उनका इलाज हाे चुका है।

रूपी सोरेन को ब्रेन और किडनी से जुड़ी परेशानी की शिकायत होने की बात सामने आयी है। संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं। हालांकि, उनकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अस्पताल की ओर से आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।
रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन मंगलवार को अस्पताल पहुंचे। दोनों ने इलाज कर रहे डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उपचार को लेकर परामर्श किया।

See also  बड़ी खबरः कल्पना सोरेन ने राजनीति में एंट्री का किया एलान, कल गिरिडीह में JMM स्थापना कार्यक्रम में होंगी शामिल

बीते शुक्रवार को रूपी सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गयी थी। घर पर डॉक्टरों ने उनकी स्वास्थ्य जांच की थी। सांस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हिल व्यू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तब से डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।पिछले दिनों इलाज के लिए उन्हें हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से आने के बाद एक बार फिरे तबीयत खराब हो गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now