रोहतास में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में बड़ी लूट, लाखों के जेवर लूटकर नकाबपोश अपराधी फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 26, 2026

Jewelry shop robbed in Bikramganj Rohtas

DESK: बिहार के रोहतास में रविवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। हेलमेट और चेहरा ढंक कर पहुंचे पांच हथियारबंद अपराधियों ने बिक्रमगंज बाजार स्थित हीरा आभूषण भंडार में घुसकर दुकानदार को हथियार की नोक पर पहले बंधक बनाया। इसके बाद अपराधी लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण लूट कर फरार हो गए।
पूरे बाजार में सनसनी: घटना के बाद पूरे बाजार में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बिक्रमगंज थाने की पुलिस तथा वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले में जांच शुरू की।घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बिक्रमगंज बाजार में आरा जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित हीरा आभूषण भंडार की है।
दुकानदार को हथियार दिखाकर डराया: प्रत्यक्ष दर्शियों और दुकानदार के अनुसार दोपहर के समय पांच अपराधी हेलमेट पहनकर और चेहरा ढक कर दुकान के अंदर दाखिल हुए। सभी के हाथों में हथियार थे। अंदर घुसते उन्होंने दुकानदार प्रणित कुमार को हथियार दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
किसी प्रकार का विरोध नहीं: दुकानदार प्रणीत कुमार ने बताया कि अपराधियों ने उन्हें हथियार के दिखा कर पूरी तरह भयभीत कर दिया था ऐसे में उन्होंने किसी प्रकार का विरोध नहीं किया। इसके बाद बेख़ौफ़ अपराधियों ने दुकान में रखें सोने चांदी के आभूषण तेजी से अपने बैग में भर लिए।
इलाके की घेराबंदी: घटना की सूचना मिलते ही बिक्रमगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी का जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा और फुटेज खंगाल रही है। वही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा कर रही है।
एसडीपीओ का बयान: पूरे मामले पर बिक्रमगंज के एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में 5 अपराधियों की दुकान के अंदर होने की पुष्टि हुई है हालांकि अभी आशंका है कि कुछ अन्य अपराधी दुकान के बाहर मौजूद थे इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।

See also  गिरिडीह में मनरेगा JE रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB की टीम ने रंगे हाथ धर दबोचा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now