रांची पुलिस की कोढ़ा गैंग के साथ मुठभेड़, गिरोह का मुखिया रंगीला घायल, 2 साथी भी गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 4, 2026

रांची पुलिस की कोढ़ा गैंग के साथ मुठभेड़, गिरोह का मुखिया रंगीला घायल, 2 साथी भी गिरफ्तार

रांचीः राजधानी में लगातार महिलाओं को निशाना बना रहे चेन छिनतई गिरोह के खिलाफ रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को ओरमांझी थाना क्षेत्र के चुट्टू गांव के पास पुलिस और कोढ़ा गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। कार्रवाई के दौरान गिरोह मुखिया रंगीला पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मौके से उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

क्या है पूरा मामला
सिटी एसपी पारस राणा के मुताबिक राजधानी में लगातार हो रही चेन छिनतई की घटनाओं की जांच के दौरान इस गिरोह के बारे में अहम सुराग मिले थे। इसके बाद विशेष टीम आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। रविवार को सूचना मिली कि गिरोह के सदस्य रिंग रोड से सटे चुट्टू इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी।

See also  निशिकांत ने PMLA को बताया चिदंबरम का कानून, कहा-पहले ही चेताया था कहीं आप न चले जाओ जेल, क्या अब राहुल होंगे गिरफ्तार

पुलिस की सर्विस पिस्टल लेकर भागने लगा रंगीला
पुलिस टीम को देखते ही आरोपियों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान रंगीला ने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की सर्विस पिस्टल छीन ली और भागने लगा। पुलिस के अनुसार, पीछा किए जाने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। खतरा देखते हुए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद वह मौके पर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

भाग रहे दो साथी भी पुलिस के हत्थे चढ़ेमुठभेड़ के दौरान गिरोह के दो अन्य सदस्य मौके से निकलने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को भी पकड़ लिया। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब गिरोह के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

लालपुर, बरियातू और डोरंडा की घटनाओं से जुड़े तार
गिरफ्तार आरोपियों ने राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चेन छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस को आशंका है कि इसी गिरोह ने लालपुर, बरियातू, डोरंडा समेत कई इलाकों में महिलाओं को निशाना बनाया है। गिरफ्तार आरोपियों से अब यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि छिनतई के बाद सोने की चेन और अन्य सामान किसके जरिए खपाया जाता था। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हथियार, 10 से ज्यादा लूटी गई चेन और अन्य सामान की बरामदगी भी की है।

See also  रांची में चोर को 'ब्रा' पहनाकर सड़क पर घुमाया, बाद में किया पुलिस के हवाले
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now