स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन में निकला सांप, जयनगर से दिल्ली जा रही थी ट्रेन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 4, 2026

मधुबनी: जयनगर से दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के सेकंड एसी कोच में शनिवार को सांप जैसा जीव दिखाई देने से यात्रियों में दहशत फैल गई।यात्रियों ने इसकी शिकायत टीटीई और रेलवे कर्मचारियों से की। दरभंगा में जांच के दौरान सांप नहीं मिला, लेकिन मुजफ्फरपुर पहुंचने पर रेलवे ने A 2 कोच को ट्रेन से अलग कर दूसरी बोगी लगाकर ट्रेन को आगे रवाना किया।

ट्रेन में सवार एक यात्री ने सांप का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो वायरल हो गया है। हालांकि, Live Dainik इसकी पुष्टि नहीं करता है।अरुण ठाकुर नाम के एक यात्री ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि वह अपने परिवार के साथ ट्रेन नंबर 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में शनिवार को सफर कर रहे थे। जयनगर से खुलने के बाद दरभंगा स्टेशन से पहले ए2 एसी कोच में सीट के ऊपर की तरफ पैनल में सांप जैसा जीव नजर आया। इससे वहां बैठे सभी यात्री दहशत में आ गए। यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे से की।

See also  चंदन मिश्रा हत्याकांड का एक और शूटर अरेस्ट, एक बार में पिस्टल कॉक नहीं कर पा रहा था रूद्रा

videoframe 9002

दरभंगा में नहीं मिला सांप
ट्रेन जब दरभंगा पहुंची तो रेलवे के कर्मचारी कोच में आए। उन्होंने पैनल को खोलकर चेक किया, मगर वहां कोई सांप नजर नहीं आया। इसके बाद दरभंगा से ट्रेन को रवाना कर दिया गया। इसके बाद रात करीब साढ़े 9 बजे ट्रेन मुजफ्फरपुर पहुंची। फिर रेलवे अधिकारी और कर्मचारियों ने पूरा कोच खाली करा दिया। हालांकि, फिर भी सांप नजर नहीं आया।

मुजफ्फरपुर स्टेशन पर बदला गया कोच
जब सांप नहीं मिला, तो रेलवे ने ए2 कोच को ट्रेन से अलग कर दिया। उसकी जगह दूसरी बोगी को ट्रेन से जोड़ा गया और फिर गाड़ी को रवाना किया गया। सांप वाला कोच अलग होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। कोच बदलने की वजह से स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से रात करीब 11 बजे रवाना हुई।
रेलवे कर्मियों का कहना है कि सांप पैनल के अंदर होकर किसी छेद से बाहर निकल गया होगा, इसलिए वह फिर नजर नहीं आया। हालांकि, एहतियातन एसी कोच को बदल दिया गया है। दूसरी ओर, ट्रेन में सांप निकलने की घटना से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जब तक कोच बदला नहीं गया, तब तक यात्री सहमे हुए यात्रा करते रहे।

See also  आदिवासी समाज से आने वाली रेखा तिर्की बनी टॉपर, माता-पिता करते हैं दिहाड़ी मजदूरी

यात्रियों ने ली राहत की सांस
मधुबनी निवासी यात्री अरुण ठाकुर ने कोच बदले जाने के बाद रेलवे अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर रेल मंडल के स्टाफ ने मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बिना समय गंवाए नई बोगी लगा दी। इससे यात्रियों का सफर चिंता मुक्त हो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now