रांची में चोर को ‘ब्रा’ पहनाकर सड़क पर घुमाया, बाद में किया पुलिस के हवाले

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 19, 2026

रांची में चोर को 'ब्रा' पहनकर सड़क पर घुमाया, बाद में किया पुलिस के हवाले

रांचीः ओरमांझी थाना क्षेत्र के झिरी गांव में चोरी की घटनाओं से परेशान गांव वालों ने कथित चोर को जेवरात के साथ पकड़ा और महिला का अंतःवस्त्र (ब्रा) पहनाकर पूरे गांव में घुमाया फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

महिला अंतःवस्त्र पहनाकर गांव की गलियों में घुमाया
जानकारी के अनुसार, झिरी गांव निवासी 25 वर्षीय श्रवण पाहन पर बुधवार रात स्व. रवि मुंडा की पत्नी सीता देवी के घर में चोरी करने का आरोप है। सुबह सीता देवी ने बक्से का टूटा ताला देखा और चांदी के जेवरात गायब पाए, तो उसने गांव वालों को इसकी जानाकरी दी।
ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर श्रवण की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों बाद उसे गंगुटोली ओरमांझी से पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बताया आरोपी के पास से चोरी गए जेवरात भी बरामद हुए। इसके बाद वर्षों से चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीणों व महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा।महिलाओं ने आरोपी को महिला अंतःवस्त्र पहनाकर गांव की गलियों में घुमाया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। कुछ लोगों द्वारा आरोपी की पिटाई किए जाने की भी सूचना है।
पहले भी कई घरों में कर चुका है चोरी
ग्राम प्रधान रामकिशन मुंडा ने बताया आरोपी पहले भी गांव के कई घरों में चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है। ग्रामीणों का कहना है आरोपी युवक जेवरात, नकदी के अलावा महिलाओं व बच्चों के कपड़े तक चोरी कर लेता था, जिससे गांव के लोग काफी परेशान हैं।

See also  झारखंड में बारिश की वजह से ठंडक, 24 घंटे के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, 2-3 डिग्री चढ़ेगा पारा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now