रांचीः एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाली झारखंड की चार बेटियों का रांची पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे के साथ निक्की प्रधान, दीपिका सोरेंग और ब्यूटी डुंगडुंग ने रांची पहुंचने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके कांके रोड़ स्थित आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने चैंपियन बेटियों को खुद अपने हाथ से मिठाई खिलाकर बधाई दी।

झारखण्ड की बेटियां, भारत की शान…
@AsianGames_2026 में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली चैंपियन बेटियों सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग ने मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने बेटियों के इस उपलब्धि पर मिठाई खिलाकर बधाई दी। https://t.co/JXGfHgwYSO— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) October 4, 2026
भारत ने दो अक्टूबर को चीन को 1-0 से हराकर महिला हॉकी का एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। झारखंड सरकार की ओर से इन चारों बेटियों को पुरस्कार भी दिया जाएगा। झारखंड की खेल उत्कृष्टता नकद पुरस्कार योजना के तहत एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 40 लाख रुपये देने का प्रावधान है। इन चारों महिला हॉकी खिलाड़ी को 40-40 लाख रुपये मिलेंगे। सरकार की ओर से स्वर्ण पदक पर 40 लाख, रजत पदक पर 25 लाख और कांस्य पदक पर 12 लाख रुपये दिये जाने का प्रावधान है।





