रांचीः सिविल कोर्ट के बाद अब रांची में पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। गैलेक्सिया मॉल स्थित पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी पुलिस मुख्यालय और रांची के एसएसपी को ईमेल के जरिये मिला।इसके बाद कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस और बीडीएस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।

बच्चे के अपहरण-हत्या के आरोपी ने रांची के नामकुम थाने में लगाई फांसी, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड
अज्ञात अपराधियों के द्वारा ईमेल के जरिए पासपोर्ट कार्यालय को उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरा ईमेल आते ही रांची पुलिस अलर्ट मोड में आ गई।कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल और बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वायड (बीडीएस) की टीम पासपोर्ट ऑफिस पहुच कर मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने मॉल और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर दी तथा स्निफर डॉग्स के साथ व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।हालांकि जांच में किसी भी तरह का संदिग्ध वस्तु नहीं मिला है।

लातेहार में ड्रोन सर्वे का विरोध, थानेदार और सात पुलिसकर्मियों को घंटों बनाए रखा बंधक
इससे पहले 25 फरवरी को रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ईमेल के जरिये साइनाइड गैस और आरडीएक्स विस्फोटक के द्वारा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस समय सिविल कोर्ट की गहन तरीके से जांच की गई थी लेकिन कोई संदिग्ध वस्तू नहीं मिला था। दस दिन के बाद एक बार फिर से रांची के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इन दस दिनों में रांची पुलिस ने धमकी भरे ईमेल भेजने के माध्यम का पता नहीं लगा पाई है। पिछले एक महीने में कई बार धमकी भरे ईमेल आ चुके है लेकिन रांची पुलिस के हाथ अबतक खाली है।




