Ranchi में स्पेशल ब्रांच में तैनात सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, रिंग रोड पर पड़ा रहा शव

babulal-SI murder

Ranchi News: रांची से एक बड़ी खबर समाने आई है। स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित दरोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। दरोगा की पहचान अनुपम कच्छप के रूप में हुई है। वह 2018 बैच के दरोगा थे। शनिवार की सुबह उसका शव कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड के किनारे बोरेया रोड से बरामद किया गया।

d9dd649f ba8f 40b8 866b 1109135c3b56

उसके शरीर पर गोली लगने के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दरोगा की हत्या किस विवाद को लेकर की गई। पूछताछ के आधार पर  पुलिस जांच कर रही है।

उड़ते प्लेन में एयरहोस्टेस से सेक्स की डिमांड, फिर की ऐसी हरकत; करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

ड्यूटी से लौटने के दौरान मारी गई गोली

स्पेशल ब्रांच का दरोगा अनुपम शनिवार को स्पेशल ब्रांच में ड्यूटी करके अपना घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कांके रिंग रोड से बोरिया जाने वाले रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने अनुपम को तीन गोली मारी। एक गोली अनुपम के सीने में लगी। मौके पर ही उनकी की मौत हो गई। रातभर अनुपम का शव रिंग रोड के किनारे ही पड़ा रहा। शनिवार की सुबह शव पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

बाबूलाल मरांडी ने ली जानकारी

घटना के बाद भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी अस्पताल पहुचे और घटना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान रांची के एसएसपी और डीआईजी अनूप बिरथरे भी अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने दो अधिकारियों से भी बातचीत की। इस दौरान बाबूलाल ने परिजनों से भी मुलकात की

सड़कों पर तौलिए में लिपटी लड़की ने अचानक उतारा टॉवल, राहगीरों में हड़कंप; VIDEO

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now