- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

फोन पर बात नहीं करने से नाराज हुआ प्रेमी, प्रेमिका को जंगल में ले जाकर खुद फंदे से लटका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 9, 2024

phonecalllady

रांची के पिस्कानगड़ी थाना क्षेत्र के कुलगू झरियाटोली गांव में 16 साल के छात्र रोहित नायक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार प्रेमी रोहित अपनी प्रेमिका से फोन पर बात करना चाह रहा था, लेकिन प्रेमिका के फोन पर बात नहीं करने पर वह इस कदर नाराज हुआ कि उनसे अपनी जान ले ली। रोहित का गांव की एक नाबालिग से कुछ महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

ग्रामीणों ने बताया कि तीन बजे रोहित लड़की के साथ गांव से सटे जंगल में गया था, जहां उसका लड़की से फोन पर बात नहीं करने को लेकर विवाद हुआ। इससे नाराज रोहित पास में ही ग्रामीण दुखू कुजूर के खाली पड़े खंडहरनुमा मकान के एक कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया और बिजली तार के सहारे लोहे की पाइप में फांसी लगाकर जान दे दी।

VIDEO हे भगवान! वायरल होने की सनक के लिए लड़के ने कोबरा को अपने मुंह में दबा लिया, काटने से मौत

See also  झारखंड में बारिश का कहर, खूंटी में बनई नदी पर बना पुल अचानक टूटा, रांची के बेड़ो में डायवर्जन बह गया

इसकी सूचना नाबालिग प्रेमिका ने ग्रामीणों को दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर देखा तो रोहित फांसी पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की है।

नगड़ी पुलिस नाबालिग को थाने में लाकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शनिवार रात आठ बजे तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी।

रोहित ने इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। वह घर में सबसे छोटा था उससे बड़ा एक भाई और बहन है। घटना के बाद मुहल्ले में मातम पसर गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स में भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  रांची विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर आशीष झा निलंबित, परीक्षा संचालन को लेकर लगे थे गंभीर आरोप

दो ट्रक के बीच में पिस गई कार; एक-एक कर पांच गाड़ियों की टक्कर में 2 की मौत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now